Advertisment

बलौदाबाजार से रायपुर जा रही बस में भीषण आग: चालक की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना, 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

(रिपोर्ट: देवेश साहू, बलौदाबाज़र) Balodabazar Bus Fire: बलौदाबाजार से रायपुर जा रही बस में भैंसा गांव के पास भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार करीब 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

author-image
Shantanu Singh
sadaaaaaaaaaaaaaaaa

Balodabazar Bus Fire Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़र से  एक बड़ा हादसा सामने आ  रहा है, जहां सोमवार सुबहा 9 बजे का है जब बलौदाबाज़र से राइऑउर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई।

Advertisment

बता दें, आग इतनी तेज थी की कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह  जल कर खाक हो गई। हालंकी बस ड्राइवर की सूझबूझ ने बस में सवार लगभग 50 लोगों की जान बच गई। हादसे में किसी भी प्रकारकी जनहानी नहीं हुई। 

चलती बस में अचानक उठा धुआं

दरअसल, चलती बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में धुएं ने आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना सुबह करीब 9 बजे भैंसा गांव के पास हुई।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में हंगामा: दालमंडी में ध्वस्तीकरण को लेकर बवाल, बीच कार्रवाई पेट्रोल डालकर दुकान में लगाई आग, मौके पर भारी फोर्स मौजूद

Advertisment

सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान 

बस में आग लगते ही ड्राइवर ने हालात की गंभीरता को तुरंत समझते हुए बिना समय गंवाए बस को सड़क किनारे रोका। उसने सभी दरवाजे तुरंत खोल दिए और यात्रियों से शांत रहने की अपील करते हुए एक-एक कर सभी को नीचे उतारा।

चालक की समझदारी और सूझबूझ के चलते बस में सवार लगभग 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। किसी प्रकार की भगदड़ नहीं मची और कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

यात्रियों के उतरते ही जल उठी बस

चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही अंतिम यात्री बस से नीचे उतरा, वैसे ही आग ने विकराल रूप ले लिया। और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई। बस से उठती आग की ऊंची लपटें और काला धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में चिंता फैल गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें: ऐसे बनाएं ब्रेड चीज लॉलीपॉप, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

गांव वालों ने की यात्रियों की मदद

बता दें, घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। कुछ यात्रियों को पानी और बैठने की व्यवस्था कराई गई, ताकि वे सदमे से उबर सकें। यात्रियों ने एक स्वर में चालक की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की।

तकनीकी खराबी की आशंका 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। आग पर काबू पाने के बाद जली हुई बस का मुआयना किया गया और यातायात को सामान्य किया गया।

यह भी पढ़ें: MP सरकार पर PCC चीफ का तीखा हमला: कहा- OBC Reservation रोकने खर्च कर रहे करोड़ों रुपए, मंत्री सारंग ने कहा-27% मिलना चाहिए आरक्षण

कोई जनहानि नहीं, लेकिन बड़ा सबक

इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, यह हादसा एक बार फिर यात्री बसों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

Advertisment

विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर वाहनों की जांच और आपात स्थितियों के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण ऐसी घटनाओं में जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें: पंजाब: तरनतारन में क्लास के अंदर युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट



bus fire accident bus fire accident news today bus fire accident today
Advertisment
चैनल से जुड़ें