/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/varanasi-dalmandi-demolition-road-widening-protest-hindi-news-zxc-2026-02-09-15-42-01.jpg)
Varanasi Dalmandi Demolition: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण के दौरान हालात बिगड़ गए। कार्रवाई के विरोध में एक दुकानदार ने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। Dalmandi encroachment removal
ध्वस्तीकरण के लिए 21 मकान चिह्नित
वाराणसी में सोमवार को दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई। ACP दशाश्वमेध ने फोर्स को अलर्ट किया।बतां दें कि संबंधित विभाग ने ध्वस्त करने के लिए 21 भवनों को मार्क कर करे रखा था। जिसके बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में संबंधित विभाग ने कार्रवाई शुरू हुई।
दुकानदार ने जलाई दुकान
विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान दुकानदार ने विरोध में पेट्रोल फेंककर दुकान में आग लगा दी। इसी बीच दुकानदार ने खुद को भी आग के हवाले करने की चेतावनी दी। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। अचानक से आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और अधिकारियों द्वारा लोगो को पीछे हटने के लिए कहा। Varanasi demolition fire incident
ये भी पढ़ें - Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत, बीमा कवर बढ़ाकर 10 लाख रुपये हुआ, हेलीकॉप्टर सेवा में भी बदलाव
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us