2 महीने से वेतन नहीं मिला: छत्तीसगढ़ के 16 हजार NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मी आर्थिक संकट में फंसे, बलौदाबाजार में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

CG NHM Workers Salary Crisis: छत्तीसगढ़ में NHM के करीब 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। बलौदाबाजार के 516 कर्मचारियों ने भी कहा है कि हड़ताल खत्म होने के बावजूद अक्टूबर और नवंबर का वेतन रोक दिया गया।

एडिट
cg news

रिपोर्ट: देवेश साहू

CG NHM Workers Salary Crisis: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले NHM के संविदा कर्मचारियों का धैर्य जवाब देने लगा है। करीब दो महीनों से इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

पूरे प्रदेश (Chhattisgarh) में करीब 16 हजार कर्मचारी लगातार बिना वेतन के काम कर रहे हैं। इन संविदा कर्मचारियों का कहना है कि वह रोज स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनकी मेहनत की कमाई रोक दी गई है।

यह भी पढ़ें: CG Naxalites Surrender: नक्सलियों को बड़ा झटका, 50 लाख का इनामी बारसे देवा का सरेंडर, हिडमा के एनकाउंटर के बाद बना था मिलिट्री कमीशन हेड

बलौदाबाजार में 516 कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला

cg news (32)

बलौदाबाजार (Balodabazar) जिले में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां 516 संविदा NHM स्वास्थ्य कर्मचारियों को अक्टूबर और नवंबर का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है यह उनके 33 दिनों तक चले आंदोलन का बदला है। इस हड़ताल में पूरे राज्य के कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगों पर सहमति बनाने के बाद हड़ताल खत्म किया गया था, लेकिन वेतन अब तक जारी नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: CG BJP Appointment: छत्तीसगढ़ बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्ति, 36 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति, देखें आदेश

वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च उठाना मुश्किल

cg news (31)

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, घर का किराया, बैंक ईएमआई और रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा देना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और उन्होंने पूरे संकट के दौरान भी अपनी ड्यूटी निभाई। लेकिन विभाग ने उनकी मेहनत का भुगतान रोक दिया है।

कर्मचारियों ने इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर कलेक्टर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वस्त किया कि हड़ताल खत्म हुए महीनों बीत चुके हैं लेकिन वेतन अब तक जारी नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार से मिले आश्वासन पर उन्हें भरोसा था लेकिन अब इंतजार लंबा होता जा रहा है। कई कर्मचारियों की सेवा बहाली भी लंबित है, जबकि वे आंदोलन के दौरान ड्यूटी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: CG High Court: सक्ती के राजा धर्मेंद्र सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रेप केस में सभी आरोपों से बरी

डॉ. प्रियंका शुक्ला का ट्रांसफर

cg news (33)
IAS संजीव कुमार झा

इस बीच 27 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी हुआ है। डॉ. प्रियंका शुक्ला का ट्रांसफर कर दिया गया है और संचालक की जिम्मेदारी अब IAS संजीव कुमार झा को दी गई है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए संचालक की नियुक्ति के बाद रुके हुए कामों में तेजी आएगी और वेतन भुगतान में भी सुधार होगा।

NHM कर्मचारी अब स्पष्ट मांग कर रहे हैं कि उनका वेतन तुरंत जारी किया जाए और बहाली प्रक्रिया भी पूरी की जाए। लगातार आर्थिक दबाव झेल रहे इन कर्मचारियों का कहना है कि वे आम लोगों की सेवा कर रहे हैं लेकिन खुद की समस्या बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: CG News: दुर्ग में रात में उपद्रव मचाने वाली 5 लड़कियां गिरफ्तार, टॉयलेट क्लीनर और ब्लेड से हमला कर कई लोगों को किया घायल, मोहल्ले में दहशत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article