/bansal-news/media/media_files/2025/11/30/cg-weather-2025-11-30-17-56-14.jpg)
CG Cold Wave Update: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग (CG weather update) ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में 1–3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखी जा सकती है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।
अंबिकापुर में पारा गिरकर 6.9°C
अंबिकापुर ने इस सीजन का सबसे ठंडा रिकॉर्ड बनाया है। यहां न्यूनतम तापमान 6.9°C दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है। रात में घना कोहरा और ठंडी हवा लोगों को कंपा रही है। जशपुर और पेंड्रा में भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/05/minimum-temp-2025-12-05-17-10-09.jpeg)
रायपुर में भी पारा लुढ़का
राजधानी रायपुर में भी तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 13.3°C रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। रायपुर के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान बताता है कि 05 दिसंबर को शहर में धुंध (fog) छाई रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास रहने की संभावना है।
दुर्ग सबसे गर्म
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/05/maximum-temp-2025-12-05-17-10-09.jpeg)
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.2°C दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप और शुष्क मौसम के कारण लोगों को राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कहीं भी वर्षा (rainfall) दर्ज नहीं की गई।
रायगढ़ में ठंड का असर बढ़ा
रायगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड का असर और बढ़ गया है। यहां न्यूनतम तापमान 12.4°C और अधिकतम तापमान 26.7°C रिकॉर्ड किया गया। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है।
सुबह और देर शाम लोग गर्म कपड़ों पर निर्भर हो रहे हैं और कई जगहों पर अलाव जलाने की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 10°C तक जा सकता है।
अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के सिनोप्टिक सिस्टम (synoptic system) के अनुसार, प्रदेश में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शुष्क मौसम बना रहेगा और तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है।
मौसम सारांश के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में मामूली गिरावट के बाद खास परिवर्तन नहीं दिखेगा, लेकिन सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़ और पेंड्रा जैसे क्षेत्रों में cold wave conditions बने रहेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें