Advertisment

CG Bilaspur Police Attack: होली के दिन पुलिस टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल की फाड़ी वर्दी, महिला आरक्षक से की धक्का-मुक्की, 8 आरोपी पर मामला दर्ज

CG Bilaspur Police Attack: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर ( Bilaspur) में होली (Holi) के दिन कानून-व्यवस्था की ड्यूटी कर रही पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है।

author-image
anjali pandey
new poster 1

CG Bilaspur Police Attack: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर ( Bilaspur) में होली (Holi) के दिन कानून-व्यवस्था की ड्यूटी कर रही पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, सड़क हादसे में शामिल एक कार को जब्त करने के दौरान कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें एक कॉन्स्टेबल की वर्दी तक फाड़ दी, वहीं महिला आरक्षक के साथ धक्का-मुक्की की गई। 

Advertisment

विवाद में थाना प्रभारी भी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। 

कैसे शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, 4 मार्च को होली के मौके पर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू थाने पहुंचे और शिकायत की कि कुछ युवक शराब के नशे में उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहे हैं। फिर क्या था,  सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

रास्ते में ग्राम निपनिया के पीपल चौक के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को सड़क से हटवाया और उसे थाने ले जाने की तैयारी शुरू कर दी।

Advertisment

दोस्तों को बुलाकर पुलिस टीम को घेरा

इसी दौरान कार से जुड़े कुछ युवक मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर पुलिस टीम को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से न सिर्फ गाली-गलौज कर सरकारी काम में बाधा डाली बल्कि मारपीट भी शुरू कर दी।

टीआई से भी झूमाझटकी, कलाई में आई चोट

स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में धुत आरोपियों ने उनसे भी झूमाझटकी शुरू कर दी, जिससे उनकी कलाई में चोट लग गई।

कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी, महिला आरक्षक से बदसलूकी

विवाद के दौरान आरोपियों ने कॉन्स्टेबल मौसम साहू की वर्दी तक फाड़ डाली। वहीं महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान कॉन्स्टेबल संतोष मरकाम भी घायल हो गए। किसी तरह पुलिस टीम ने हालात संभाले और मौके से बाहर निकलने में सफल रही।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG Road Accident: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 5 की मौत, दर्जनों घायल

8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पूरे मामले में पुलिस ने जावेद, अजिम, श्याम बंसल, राहुल बंसल, यश बंसल, कार्तिक श्रीवास और पप्पू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

भूपेश बघेल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ड्राय डे के बावजूद प्रदेश में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG Bhatapara Bus Accident: भाटापारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई यात्री बस, 4 की मौत, 15 से ज्यादा गंभीर

CG Bilaspur Police Attack
Advertisment
चैनल से जुड़ें