/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/new-poster-1-2026-03-06-13-12-48.jpg)
CG Bhatapara Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दरचुरा के पास एक यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, RBS कंपनी की यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। दरचुरा के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ें: CG Tahsil Office Fire: बलौदाबाजार में तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया। वहीं जिनकी हालत गंभीर है उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: CG Road Accident: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 5 की मौत, दर्जनों घायल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us