Advertisment

CG Road Accident: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 5 की मौत, दर्जनों घायल

जशपुर से श्याम चौहान की रिपोर्ट

author-image
anjali pandey
new poster

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई , जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का मच गई।  

Advertisment

तेज रफ्तार में थी बस

जानकारी के अनुसार, हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र के गोण्डाअम्बा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस में करीब 24 से ज्यादा यात्री सवार थे। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: CG Tahsil Office Fire: बलौदाबाजार में तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फ़िलहाल राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए कुनकुरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisment

इस दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है, हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हादसे के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  Mathura Crime News: सूचना विभाग में फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड कंप्यूटर ऑपरेटर नारायण सिंह इटावा से गिरफ्तार, पत्रकारों को जान से मारने की दिलवा रहा था धमकी

cg road accident road accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें