/bansal-news/media/media_files/2026/01/12/railway-2026-01-12-23-04-27.png)
Bilaspur MEMU Train Cancelled Update: रेल यात्रियों के लिए आने वाले दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं। बिलासपुर, रायगढ़ और झारसुगुड़ा रूट पर कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को बीच में ही समाप्त किया जाएगा। यह जानकारी रेलवे के यातायात विभाग ने दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रस्तावित तकनीकी कार्यों के कारण एक बार फिर रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 14 से 17 जनवरी 2026 के बीच गर्डर लॉन्चिंग और डि-लांचिंग कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुल 6 मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे के मुताबिक, 14 से 17 जनवरी 2026 रूट तक रूट रहेगा प्रभावित। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
15 और 17 जनवरी 2026 को
68737 रायगढ़ से बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
68738 बिलासपुर से रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
68735 रायगढ़ से बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
14 और 16 जनवरी 2026 को
68736 बिलासपुर से रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
बीच में ही समाप्त होंगी ये ट्रेनें
15 और 17 जनवरी 2026 को
68861 गोंदिया से झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा। यानी बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
इसी तरह
68862 झारसुगुड़ा से गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन से चलाया जाएगा। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us