Advertisment

CG News Update: सक्ती में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, इंजेक्शन लगते ही 10 साल के करण की मौत

सक्ती में कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बिना जांच इंजेक्शन लगाने के बाद 10 साल के करण यादव की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

author-image
Shantanu Singh
cg news update

CG News Update: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 10 साल के करण यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कथित झोलाछाप डॉक्टर ने बिना किसी मेडिकल जांच के सीधे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ गई।

Advertisment

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत

परिवार के मुताबिक इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद करण को घबराहट और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank Locker Charges: एचडीएफसी बैंक ने सेफ डिपॉजिट लॉकर के किराये में बड़ा बदलाव किया, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें

मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्लीनिक और संबंधित डॉक्टर के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी देखा जा रहा है कि डॉक्टर के पास वैध डिग्री और पंजीयन है या नहीं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: US-Israel Iran War LIVE Updates: 217 यात्रियों को लेकर चेन्नई लैंड हुई अमीरात की फ्लाइट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today 3 March 2026: होली पर इतना महंगा हुआ सोना, जानें क्या हैं आज के ताजा रेट

Advertisment

क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे अवैध क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और परिजन दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Holi Kids Cloth Totke: होली के बाद बच्चों के कपड़ों का क्या करना चाहिए, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, बच्चों पर हो सकता है बुरी नज़र का असर

CG News Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें