CG Crime News: भाजपा नेता के घर पेट्रोल डालकर लगाई आग, देर रात सनसनी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

CG Crime News: गौरेला के मंगली बाजार में भाजपा नेता और अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा के घर के दरवाजे पर अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। परिवार और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा ली गई। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

CCTV CRIME

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के गौरेला नगर के मंगली बाजार क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा नेता और पेशे से अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा के घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

आग की लपटें उठती देख घर के अंदर मौजूद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

समय रहते आग बुझी, टला बड़ा हादसा

परिवार और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आगजनी की इस घटना में घर का दरवाजा, चौखट और पर्दे जलकर खाक हो गए।

यह भी पढ़ें: भोपाल: आखिर ऐसा क्या हुआ... होली पर भांग की ठंडाई पीकर दोस्तों के साथ डांस कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर को आ गई मौत?

हालांकि इस दौरान भाजपा नेता और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है कि अगर आग घर के अंदर तक फैल जाती और दरवाजे के पास खड़ी बाइक तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें: रतलाम: जज की पत्नी का ट्रेन के वॉशरूम में मौत; पति प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे, अंदर साइलेंट अटैक ने ली जान, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

CCTV में कैद हुआ आरोपी, धमकी भरा पत्र भी मिला

घटना के बाद जब परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दिया।

वहीं घर के चबूतरे पर पत्थर के नीचे एक धमकी भरा पत्र मिलने की भी जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर गौरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: एमपी में शिवराज की नई स्कीम: मोबाइल क्लिनिक, फ्री मामा कोचिंग और लैपटाप देंगे, मप्र सरकार और प्राइवेट सेक्टर से लेंगे मदद

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद मंगली बाजार इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: March Guardian Tips : गर्मी की तपिश में भी खिलेगा आपका गार्डन, बस मार्च में लगा दें ये फूल





यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article