/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/new-poster-1-2026-03-05-16-11-38.jpg)
March Gardening Tips: मार्च का महीना आते ही मौसम का मिजाज बदलने लगता है। हल्की धूप गालों को छूती है, स्वेटर अलमारी में सिमटने लगते हैं और सुबह की चाय बालकनी में कुछ ज्यादा ही अच्छी लगती है। यही वो समय होता है जब मन करता है कि घर का बगीचा फिर रंगों से भर जाए। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं कि मई-जून की तेज गर्मी में भी आपका गार्डन मुस्कुराता रहे, तो अभी बीज डालने का सही वक्त है।
ऐसे में आप अब सोच रहे होंगे कि मार्च में आसानी से किन्हें लगाएं, जो आसानी से लग भी जाए और पूरी गर्मियों में रंग बिखेरते भी रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती नए गार्डनर्स भी इन्हें आसानी से संभाल सकते हैं।
ऐसी जगह पेड़ पौधे लगाएं जहां 5–6 घंटे की सीधी धूप मिल सके। पानी जमा न होने दें और गमले और क्यारी दोनों में आसान से पौधा लग जाए। ये कट फ्लावर के रूप में घर सजाने के लिए भी बेहतरीन।
साल्विया
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/salvia-2026-03-05-14-26-38.jpeg)
अगर बगीचे में थोड़ा अलग टेक्सचर चाहिए, तो साल्विया जरूर लगाएं। इसकी लंबी बैंगनी, नीली या लाल स्पाइक्स दूर से रंगीन मोमबत्तियों जैसी लगती हैं। यह कम पानी में भी चल जाता है। इसके साथ ही मधुमक्खियां और तितलियां इससे आकर्षित होती हैं। व्यस्त लोगों के लिए ये बढ़िया विकल्प है।
बालसम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/balsam-2026-03-05-14-27-53.jpg)
आंगन की पुरानी यादों से जुड़ा यह फूल बेहद चटख और मोती जैसा चमकदार होता है। हल्की नम मिट्टी पसंद होती है। इसमें ध्यान पानी जमा न होने दें। इसे मार्च में बोएं, मई तक फूलों से लदा होगा पौधा। इसके बीज फूटने का मजा बच्चों को खास पसंद आएगा।
सूरजमुखी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/911v1icgobl-2026-03-05-14-28-30.jpg)
खुली जगह और भरपूर धूप हो तो सूरजमुखी जरूर लगाएं। बड़े सुनहरे फूल गर्मी में भी शान से खिले रहते हैं। इसमें दिनभर धूप जरूरी है। इसमें साथ ही अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी हो। बच्चों के लिए खास आकर्षण होता है।
कॉसमॉस
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/cosmos-2026-03-05-14-31-52.jpg)
डेजी जैसे दिखने वाले कॉसमॉस बेहद नाजुक लगते हैं, लेकिन काफी मजबूत होते हैं। इसमें ज्यादा खाद की जरूरत नहीं पड़ती है। सामान्य मिट्टी में बेहतर फूल मिल जाता है।
गेलार्डिया
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/gaillardia-2026-03-05-14-37-24.jpg)
इसे ब्लैंकेट फ्लावर भी कहते हैं।।क्योंकि यह जमीन पर फैलकर रंगीन कालीन जैसा असर देता है। लाल-पीले रंगों का मेल आग की लपटों जैसा दिखता है। यह सूखा सहन कर लेता है। तितलियों का पसंदीदा और कम देखभाल में भी यह शानदार होता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us