CG CRIME NEWS: बॉयफ्रेंड की मौत की खबर सुन नाबालिग गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या, छह महीने पहले घर से भागे थे दोनों

CG CRIME NEWS: दिल्ली में रह रहे बॉयफ्रेंड की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद दूसरे दिन बिलासपुर में रह रही उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जाने पूरा मामला!  

CG CRIME NEWS BOYFRIEND GIRLFRIEND SUICIED

CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ से एक दुखद मामला सामने आ  रहा है जहां बॉयफ्रेंड की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद दूसरे दिन बिलासपुर में रह रही उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग ने अपनी बुआ के घर में चुन्नी से फंदा बनाकर जान दी।

छह महीने पहले दोनों घर से भागे थे

जानकारी के मुताबिक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड दोनों कोरिया जिले के रहने वाले थे। 16 वर्षीय नाबालिग की पहचान विजय नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। सितंबर 2025 में युवक नाबालिग को लेकर दिल्ली अपने नाना-नानी के घर चला गया था।

यह भी पढ़ें:  बलरामपुर में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: जनपद पंचायत के तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार, 30 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप

पुलिस ने नाबालिग को बाल गृह भेजा

दरअसल परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने नाबालिग को अपने संरक्षण में लेकर पहले बाल संप्रेक्षण गृह में रखा। जिसके बाद परिवार से संपर्क होने पर उसे अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया, जहां से उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे।

बिछड़ने से नाराज युवक ने की आत्महत्या

इस बीच, गर्लफ्रेंड से अलग होने से दुखी बॉयफ्रेंड ने रविवार को दिल्ली में आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी नाबालिग लड़की को उसके एक दोस्त के जरिए से मिली। इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी और बार-बार निराशाजनक बातें कर रही थी।

यह भी पढ़ें: आयात पर टिकी है देश की थाली: दालों के मामले में भारत अब भी आत्मनिर्भर नहीं, गरीब और मध्यम वर्ग की थाली से गायब होती दाल

सुबह नाश्ते के बाद कमरे में लगाई फांसी

बता दें घरवालों ने उसे समझाने की कोशिश की और पूरी रात उस पर नजर रखी। सोमवार सुबह उसने परिवार के साथ नाश्ता किया, लेकिन उसका व्यवहार सामान्य से कुछ अलग था।

करीब 11 बजे, जब घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, तभी उसने कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद दरवाजा खोला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की 

सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा: अंकित आनंद बने CRDA के पहले CEO, रायपुर,नवा रायपुर,दुर्ग,भिलाई को एक प्राधिकरण में जोड़ा गया

बुआ के घर रह रही थी नाबालिग

थाना प्रभारी अभय बैस के मुताबिक नाबालिग की बुआ वसुंधरा गुप्ता तोरवा क्षेत्र में रहती हैं। करीब 10–12 दिन पहले वह नाबालिग को अपने साथ बिलासपुर लेकर आई थीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बेटी ने की अपने ही पिता की हत्या: रहन सहन को लेकर चल रहा था विवाद,पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article