Advertisment

बलरामपुर में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: जनपद पंचायत के तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार, 30 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप

Janpad Panchayat CEO Areested: बलरामपुर जिले में वित्तीय अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जनपद पंचायत के तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम को 30 लाख रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप में वाड्रफनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

author-image
Shantanu Singh
sqqqqqqqqqqqqqqqqq

Janpad Panchayat CEO Areested: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पंचायत स्तर पर हुए वित्तीय अनियमितता के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

Advertisment

जनपद पंचायत के तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर करीब 30 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाया गया है।

2014-15 के कार्यकाल से जुड़ा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला वर्ष 2014-15 का है, जब श्रवण मरकाम जनपद पंचायत में CEO के पद पर पदस्थ थे। उस दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय लेन-देन में अनियमितता की शिकायतें सामने आई थीं। जांच में फर्जी भुगतान और राशि के दुरुपयोग से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: आयात पर टिकी है देश की थाली: दालों के मामले में भारत अब भी आत्मनिर्भर नहीं, गरीब और मध्यम वर्ग की थाली से गायब होती दाल

Advertisment

वाड्रफनगर थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी

मामले में वाड्रफनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस प्रकरण में जांच पूरी होने के बाद गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़ें:  रायगढ़ मंगल कार्बन प्लांट हादसा: 9 माह की बच्ची की मौत, मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने का आरोप

जांच के दायरे में आ सकते हैं अन्य लोग

पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच अभी जारी है। यदि जांच के दौरान अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मंत्रालय के सचिव से अभद्र भाषा पड़ी भारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने IFS अधिकारी मनीष कश्यप को किया निलंबित

प्रशासनिक गलियारों में हलचल

जनपद पंचायत स्तर के इस मामले में गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी जा रही है। इसे शासकीय धन के दुरुपयोग पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि पुराने मामलों में भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: CSVTU में पीएचडी फीस घोटाला: 9.44 लाख के गबन में विश्वविद्यालय का सलाहकार गिरफ्तार, शोधार्थियों के साथ ठगी

Advertisment
CEO Janpad Panchayat
Advertisment
चैनल से जुड़ें