Advertisment

बेटी ने की अपने ही पिता की हत्या: रहन सहन को लेकर चल रहा था विवाद,पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

(रिपोर्ट: लक्ष्मण महंत, कोरबा) Korba Crime News:कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते 25 वर्षीय बेटी ने हंसिया से पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच शुरू की।

author-image
Shantanu Singh
dccscsccdsdsdd

Korba Crime News: सगढ़ के कोरबा से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी, मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का बतया जा रहा है। हत्या के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

क्या था विवाद का कारण 

मौजूदा जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटी का नाम गीता केवट बताया जा रहा है जिसकी उम्र 25 साल है, वही मृतक पिता अशोक केवट उम्र 55 साल है। बता दें, आरोपी बेटी अपने परिवार से अगल रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी, जो की उसके पिता को पसंद नहीं था।

यह भी पढ़ें: CSVTU में पीएचडी फीस घोटाला: 9.44 लाख के गबन में विश्वविद्यालय का सलाहकार गिरफ्तार, शोधार्थियों के साथ ठगी

घर पहुंचते ही बढ़ा तनाव

दरअसल, बेटी के जीवन यापन के तौर तरीकों को लेकर पिता उसे समझाया करता था। बताया जा रह है की पिछले दिनों गीता अपने पिता के घर आई हुई थी। जिस दौरान, पिता ने उसे दोबारा समझाया इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। और गीता ने हंसिया से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Advertisment

देर रात हुई हत्या 

ये वारदात देर रात की बताई जा रही है। जिसमें पिता पर हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: मंत्रालय के सचिव से अभद्र भाषा पड़ी भारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने IFS अधिकारी मनीष कश्यप को किया निलंबित

मौके पर पहुंची पुलिस 

हत्या की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटी गीता केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में इस्तेमाल हंसिया को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

Advertisment

पुलिस की कारवाई 

पुलिस ने मृतक अशोक केवट के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। 

यह भी पढ़ें: रायगढ़ मंगल कार्बन प्लांट हादसा: 9 माह की बच्ची की मौत, मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने का आरोप

आरोपी बेटी गिरफ्तार

हरदीबाजार थाना पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के समय कोई और व्यक्ति मौके पर मौजूद था या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पहले कभी इस तरह के विवाद को लेकर कोई शिकायत दर्ज हुई थी या नहीं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: CG Sharab Ghotala Update: चैतन्य बघेल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट जाने के निर्देश

korba crime news crime news
Advertisment
चैनल से जुड़ें