Advertisment

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: मस्तूरी में फूड इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दुकान आवंटन के नाम पर 1 लाख की मांगी रिश्वत

(रिपोर्ट: अमन पाण्डेय, बिलासपुर) भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को एसीबी बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

author-image
Shantanu Singh
CG Bilaspur ACB Action

CG Bilaspur ACB Action: छत्तीसगढ़ में एसीबी की टीम लगातार कार्यवाई कर रही है, इसी करें में शनिवार को एसीबी बिलासपुर ने बड़ी कारवाई को अंजाम देते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रेंज हाथों गिरफ्तार किया। 

Advertisment

जिसमें एसीबी ने 90000 रुपये की रकम मौके से बरामद की, बता दें, सेल्फ हेल्प ग्रुप को शासहकीय उचित मूल्य की दुकान आवंटित कराने के एवज में आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये की मांग की गई थी। 

यह भी पढ़ें: रीवा: मनगवां BJP विधायक प्रजापति पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा- बार-बार करते हैं पैसों की डिमांड, संगठन मंत्री को लिखा पत्र

क्या है पूरा मामला 

बता दें, मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि मस्तूरी थाना के रहने वाले महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी।

Advertisment

जिसमें बताया गया कि ग्राम विद्याडीह में वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन पंचायत द्वारा किया जा रहा है। उक्त दुकान को शैल सेल्फ हेल्प ग्रुप, विद्याडीह को आबंटित कराने के लिए समूह द्वारा करीब तीन माह पूर्व एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में आवेदन किया गया था। दुकान का शीघ्र आबंटन कराने के लिए समूह की ओर से महेंद्र पटेल को प्रयास करने को कहा गया था।

यह भी पढ़ें: क्या आपके शहर में भी होगी बारिश? MP के इन जिलों में फिर बदलने वाला है मौसम!

इसके बाद जब महेंद्र पटेल ने मस्तूरी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया, तो आरोपी अधिकारी ने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और दुकान का आबंटन आदेश जारी करवाने के एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत की मांगी। 

Advertisment

ट्रैप बिछाकर पकड़ा 

शिकायत की शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। 21 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता को 90 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपी को देने भेजा गया। आरोपी ने अपने महावीर सिटी, बिलासपुर स्थित आवास पर रिश्वत की राशि स्वीकार की।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 22 February 2026: मेष भविष्य को लेकर बनाएंगे नए प्लान, कर्क को बिजनेस में लाभ के संकेत, वृषभ- मिथुन दैनिक राशिफल

उसी दौरान एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की पूरी रकम आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के निवास पर तलाशी कार्रवाई भी जारी है।

Advertisment

लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई

बताया जा रहा है कि हाल ही में एसीबी बिलासपुर द्वारा तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम कार्यालय के बाबू तथा CSPDCL के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी ट्रैप कार्रवाई की गई है। यह इस वर्ष एसीबी बिलासपुर की लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई है।

एसीबी की अपील

एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी लोकसेवक रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में MBBS स्टूडेंट को ट्रक ने कुचला...मौत: सड़क पर तड़पता छोड़कर भागा ड्राइवर, RD-गार्डी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने किया चक्काजाम

Advertisment



Bilaspur ACB Action
Advertisment
चैनल से जुड़ें