Advertisment

उज्जैन में MBBS स्टूडेंट को ट्रक ने कुचला...मौत: सड़क पर तड़पता छोड़कर भागा ड्राइवर, RD-गार्डी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश के उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने MBBS छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए छात्रों ने चक्काजाम कर दिया।

author-image
BP Shrivastava
Ujjain MBBS Student Death

Ujjain MBBS Student Death: मध्य प्रदेश के उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने MBBS छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगर रोड का है।

Advertisment

स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा इंतजाम की मांग

जैसे ही हादसे की जानकारी साथी छात्रों को लगी, गुस्साए मेडिकल स्टूडेंट्स ने आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे सड़क पर बैठे रहे। छात्रों ने कॉलेज गेट के सामने स्पीड ब्रेकर और सख्त ट्रैफिक कंट्रोल की मांग की।

छात्रों का कहना है कि यहां गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रशासन यहां स्पीड ब्रेकर लगवाए, वरना प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने चक्काजाम की सूचना मिलते ही सीएसपी पुष्पा प्रजापति और चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पंचारिया मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने छात्रों से बातचीत की। छात्रों को समझाइश दी।

Advertisment

इस दौरान पुलिस अफसरों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कॉलेज के सामने सड़क सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे, तब जाकर छात्रों ने चक्काजाम खत्म किया। छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। साथ ही आरोपी ड्राइवर को भी अरेस्ट कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

हादसे के बाद हालात की तस्वीरें

Ujjain MBBS Student Death
उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने MBBS छात्र को कुचल दिया। गुस्साए छात्रों ने चक्काजाम किया।
Advertisment
Ujjain MBBS Student Death
उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र हादसे में मौत से गुस्साए छात्रों ने चक्काजाम किया। सड़क पर बैठे मेडिकल छात्र।
Ujjain MBBS Student Death
उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने चक्काजाम करते छात्रों को समझाइश देती पुलिस अधिकारी।
Ujjain MBBS Student Death
उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने MBBS छात्र की मौत से गुस्साए साथी छात्रों ने चक्काजाम किया। जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
Advertisment

परिवार का इकलौता बेटा था हर्षित 

फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट की डॉ. रुचि मिश्रा ने बताया कि हर्षित पढ़ाई और म्यूजिक दोनों में बहुत टैलेंटेड था। हमने एक होनहार स्टूडेंट खो दिया है। वह बहुत मेहनती स्टूडेंट था। कॉलेज में उसके टैलेंट को पहचान मिली थी।

हर्षित ने हाल ही में सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में कई अवॉर्ड जीते थे। मूल रूप से इंदौर का रहने वाला हर्षित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी मां मेंहदी डिजाइनर हैं।

ये भी पढ़ें:  भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा... 5 की मौत: भिंड से लौट रही खाली बस ने गोहद में कार को सामने से मारी टक्कर, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Advertisment
Ujjain MBBS Student Death
Advertisment
चैनल से जुड़ें