Advertisment

Aaj ka Rashifal 22 February 2026: मेष भविष्य को लेकर बनाएंगे नए प्लान, कर्क को बिजनेस में लाभ के संकेत, वृषभ- मिथुन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 February 2026 Ravivar Sunday Mesh Vrash Mtihun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 22 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (95)

Aaj ka Rashifal 22 February 2026 Ravivar Sunday Mesh Vrash Mtihun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 22 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा, साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

मेष राशि दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके जीवन में नई दिशा लेकर आ सकता है। आज का दिन बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी किसी करीबी रिश्तेदार से लंबी और दिल से बात हो सकती है। जिससे आपका मन हल्का महसूस होगा। आप अपने भविष्य को लेकर नए प्लान बनाएंगे। उन्हें अलग अंदाज में अमल में लाने की कोशिश करेंगे। घर में किसी धार्मिक आयोजन का विचार भी बन सकता है। यदि आज किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो आपको सफलता के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना आपके रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। आज आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर लाल रहेगा। उपाय के लिए आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वृषभ राशि वालों की आज की सुबह सकारात्मक ऊर्जा के साथ शुरू हो सकती है। यदि किसी काम या फिर बिजनेस ट्रिप के लिए बाहर जाना है, तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें, इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। आपके जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। कोरियर या फिर डिलीवरी से जुड़े व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग भी हैं। आपकी मेहनत देखकर जूनियर आपसे प्रेरणा लेंगे। खान-पान में थोड़ी सावधानी रखें और तली-भुनी चीज़ों से दूरी बनाएं। आज आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर सफेद रहेगा।  उपाय के लिए आप छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नई उमंग और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आएगा। आगे बढ़ने के लिए नए प्लान बनाने का यह सही समय है। अपनी और अपने जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। वहीं कुछ आज कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपका सकारात्मक रवैया आपको मजबूत बनाए रखेगा। लाइब्रेरियन से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है, आज आपकी सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। महिलाओं को कोई नया बिजनेस शुरू करने में परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए संतुलित और अच्छा रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। उपाय के लिए आप आज  गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और अच्छे मौकों से भरा होगा। आज आपको बिजनेस में लाभ के योग हैं। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले मार्केट की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ड्राइविंग सीख रहे हैं तो आज प्रैक्टिस करने का अच्छा मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, जिससे काम करने में मन लगेगा। दुश्मनों या विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना फायदेमंद रहेगा। जो हाउसवाइफ्स जॉब करना चाहती हैं, उनके लिए पार्ट-टाइम जॉब से करियर की शुरुआत करने के अच्छे योग बन रहे हैं। आज आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर दूधिया सफेद या चांदी रहेगा।  उपाय के लिए आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।  

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 22 February 2026: सिंह को मिल सकती है नई जॉब, कन्या के काम होंगे पूर, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 22 Feb 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें