/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/cg-accident-2026-02-14-20-14-19.jpg)
CG Accident: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ क्षेत्र के मधुबनकला गांव में बीते रोज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से उसके नीचे बैठे मां और बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई।जिसके बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
बिलाईगढ़ में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, #BilaigarhNews#ChhattisgarhNews#AccidentNews#BreakingNews#ConstructionAccident#LocalNews#PoliceInvestigationpic.twitter.com/ppEkk8zpqG
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 14, 2026
छज्जे के नीचे बैठे थे मां-बेटे
मौजूदा जानकारी के मुताबिक दोनों मां बेटे निर्माणाधीन मकान के बाहर छज्जे के नीचे बैठे हुए थे। इसी बीच अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा और दोनों मलबे के नीचे दब गए।
मौके पर ही हुई मौत
हादसा इतना अचानक हुआ की आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत नहीं निकाल सके। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।'
गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे मधुबनकला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निर्माण कार्य में लापरवाही या संरचनात्मक कमजोरी तो हादसे का कारण नहीं बनी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us