Advertisment

मऊगंज बीजेपी विधायक सामने आए: 40 दिन से थीं लापता होने की अटकलें, प्रदीप पटेल बोले-भोपाल MLA रेस्ट हाउस में ही था

मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के लापता होने की अटकलें 40 दिन से लगाई जा रही थीं। अब BJP विधायक प्रदीप पटेल सामने आ गए हैं। उनका कहना है कि वे भोपाल MLA रेस्ट हाउस में थे।

Sunny Malviya & Rahul Garhwal
Mauganj BJP MLA Pradeep Patel missing Find out bhopal rest house hindi news

Mauganj BJP MLA Pradeep Patel: मऊगंज के बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल 40 दिन बाद आखिरकार सामने आ ही गए। बीजेपी विधायक को मूसा गैंग से धमकी मिली थी, इसलिए उनके लापता होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब सामने आए बीजेपी MLA प्रदीप पटेल का कहना है कि वे लापता नहीं थे, जानकारी के साथ भोपाल में ही थे। बंसल न्यूज ने MLA प्रदीप पटेल से खास बातचीत की।

Advertisment

MLA प्रदीप पटेल बोले-एक महीने से भोपाल MLA रेस्ट हाउस में हूं

बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि मैं एक महीने से भोपाल MLA रेस्ट हाउस में हूं। हॉस्पिटल जाना, सेवा कार्य में जाना। मैंने स्टाफ यहीं बुला लिया था। उनके पास फोन आते हैं, व्हाट्सएप पर आवेदन आते हैं, उनका निदान कर रहे थे।

मूसा गैंग की धमकी पर ये कहा

मूसा गैंग की धमकी को लेकर बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि पुलिस के रोजनामचे में मूसा गैंग का नाम दर्ज हैं। हमारे साथ जो 3 तारीख को घटना हुई थी, उसमें वो लोग थे। अब गैंग कितनी बड़ी है, कौन है, है कि नहीं। ये सब पुलिस का विषय है।

नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही हमारी सरकार

MLA प्रदीप पटेल ने कहा कि बीजेपी हमारी सरकार के प्रयास से ही वहां (मऊगंज) जो अवैध नशे (कोरेक्स आदि) के कारोबार चलते थे, उसमें हमारी सरकार ने ही रोक लगाई है। इस कारण वे परेशान हैं। हमारी सरकार कार्रवाई कर रही है।

Advertisment
mla pradeep patel
बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल

कोलकाता क्यों गए थे विधायक ?

कोलकाता जाने को लेकर MLA प्रदीप पटेल ने कहा कि कोलकाता में मेरी बेटी रहती है। वो 3 तारीख की घटना के बाद आई थी। उसे मैं छोड़ने गया था।

ये खबर भी पढ़ें: मनीष सिंह ने फिर संभाली जनसंपर्क की कमान, इंदौर कलेक्टर-मेट्रो MD के रूप में दे चुके हैं सेवाएं

विधानसभा सत्र के बाद मऊगंज लौटेंगे MLA प्रदीप पटेल

MLA प्रदीप पटेल ने कहा कि वे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद क्षेत्र में भी जाएंगे। मैंने पहले भी लोगों को बोलकर रखा था, जिनसे संपर्क हुआ। हमने सबको कहा है कि विधानसभा सत्र के बाद हम क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचेंगे।

Advertisment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:MP की लाड़ली बहनों को मिली 33वीं किस्त, सीएम मोहन यादव खंडवा से जारी की 1836 करोड़ की राशि, चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

3 जनवरी को क्या हुआ था ?

Mauganj mla pradeep patel
धरना प्रदर्शन के दौरान पीले कपड़ों पर बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल

3-4 जनवरी की रात को मऊगंज बायपास के पास एक विवादित जमीन को लेकर विधायक प्रदीप पटेल एक स्थानीय निवासी विनोद मिश्रा के समर्थन में धरने पर बैठे थे। वहां दूसरे पक्ष के लल्लू पांडे और उनकी भीड़ पहुंची, जिसके बाद माहौल काफी गर्मा गया था। पुलिस ने विधायक प्रदीप को सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया, लेकिन उसी रात के बाद से विधायक की सार्वजनिक मौजूदगी खत्म हो गई। हालांकि पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर केस किया, लेकिन विधायक ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी और फिर अचानक लापता हो गए। इसके बाद से इलाके में चर्चा थी कि वे मूसा गैंग की धमकी की वजह से कहीं चले गए हैं।

MP BJP MLA Pradeep Patel BJP MLA Pradeep Patel Mauganj BJP MLA
Advertisment
चैनल से जुड़ें