Advertisment

हरदा में मासूम की हत्या का खुलासा: पड़ोसी ने कुरकुरे खिलाने के बहाने बच्चे से किया कुकर्म फिर मार डाला, पुलिस ने निकाला दरिंदे का जुलूस

हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक खंडहर स्कूल में मिले साढ़े 5 साल के मासूम के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी पड़ोसी भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

author-image
Vikram Jain
harda minor boy murder case accused arrested rape and murder news hindi news zvj

Harda Minor Boy Murder Case: मध्यप्रदेश के हरदा जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। दो दिन पहले एक खंडहर पड़े सरकारी स्कूल में मिले साढ़े 5 साल के मासूम के शव के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। पड़ोसी ही कातिल निकला, जिसने महज कुरकुरे और बेर खिलाने का लालच देकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। एसपी शशांक ने शनिवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

Advertisment

मासूम से हैवानियत और कत्ल

हरदा के सिविल लाइन इलाके में रहने वाला एक मासूम 13 फरवरी को आंगनबाड़ी गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। शाम को उसका शव गांव के ही एक पुराने खंडहर स्कूल में मिला। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो परत दर परत बच्चे के साथ हुई हैवानियत की कहानी सामने आती गई।

लालच देकर ले गया था पुराने स्कूल

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी 'भूरा', जो मासूम का पड़ोसी है, उसने आंगनबाड़ी के बाहर बच्चे को देखा था। उसने मासूम को कुरकुरे खिलाने के बहाने बहलाया और करीब डेढ़ घंटे तक अपने पास रोके रखा। इसके बाद वह उसे स्कूल के पीछे लगे बेर खिलाने के बहाने सुनसान खंडहर भवन में ले गया।

दुष्कर्म के बाद दबाया मुंह और नाक

खंडहर स्कूल के सन्नाटे में आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी (दुष्कर्म) की। जब बच्चा दर्द से चिल्लाने लगा, तो आरोपी भूरा घबरा गया। अपनी पहचान छिपने के डर से उसने मासूम का मुंह और नाक जोर से दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव पर कपड़ा डालकर भाग निकला।

Advertisment

CCTV फुटेज से दबोचा गया कातिल

पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों ने सफलता दिला दी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो राज खुल गया:

  • दोपहर 1:55 बजे: मासूम स्कूल की तरफ जाता दिखा।
  • दोपहर 1:58 बजे: ठीक तीन मिनट बाद आरोपी भूरा भी उसी दिशा में जाता नजर आया।
  • शाम 5:24 बजे: आरोपी भूरा अकेला वापस लौटता हुआ दिखाई दिया।

इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने भूरा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Advertisment

पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

शनिवार को पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया और उसका जुलूस भी निकाला। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए।

Harda Minor Murder Case, Harda crime News, Harda News, Minor Boy Murder Harda, Harda Police, Harda Rape and Murder Case, MP Crime news, Minor Boy Dead Body Harda, Sukhras Village Harda, Child Murder Suspected, harda crime news

Harda Minor Murder Case harda crime news harda news Minor Boy Murder Harda Sukhras Village Harda Minor Boy Dead Body Harda Harda Rape and Murder Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें