Advertisment

CG NEWS: बिलासपुर में 3.29 किमी सड़क निर्माण को 5.11 करोड़ मंजूर, गुणवत्ता पर उपमुख्यमंत्री साव की सख्त चेतावनी

बिलासपुर में टेलीफोन एक्सचेंज पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5.11 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। 3.29 किमी सड़क बनेगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

author-image
Shantanu Singh
Bilaspur Road Construction Arun Sao

Bilaspur Road Construction Arun Sao: शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टेलीफोन एक्सचेंज पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5.11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisment

इस राशि से लगभग 3.29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने इस संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

उपमुख्यमंत्री साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Kasganj Family Death Case: कासगंज में बंद घर से एक ही परिवार के 5 शव मिले, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Advertisment

समय-सीमा में निविदा और निर्माण पूरा करने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि कार्य की निविदा प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए। साथ ही निर्माण कार्य के अनुमान और निष्पादन में मितव्ययिता बरतने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Crime: मकान निर्माण को लेकर विवाद बना जानलेवा, आंगनबाड़ी सहायिका बेटी की पिता ने कर दी हत्या

तय समय में कार्य पूर्ण कराने पर जोर

विभाग ने निर्माण एजेंसी को अनुबंधित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि कार्य पूर्ण करने में अनावश्यक समय वृद्धि न की जाए।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भोपाल में आशियाना बनाना हुआ महंगा: कोलार समेत 621 प्राइम लोकेशन्स पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट, रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी में बड़ा उछाल

विशेष परिस्थितियों में ही समय बढ़ाने की अनुमति

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर की वैध परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी की अनुमति से समय-सीमा बढ़ाई जा सकेगी। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में यातायात सुगमता बढ़ने, संपर्क मार्ग मजबूत होने और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के 123 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: नयागांव, मालीपुरा, संजय नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

Advertisment





bilaspur
Advertisment
चैनल से जुड़ें