Advertisment

Kasganj Family Death Case: कासगंज में बंद घर से एक ही परिवार के 5 शव मिले, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

(रिपोर्ट: आलोक राय कासगंज) कासगंज के अमांपुर में तीन दिन से बंद पड़े मकान से एक ही परिवार के पांच शव मिले। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किए। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

author-image
Shantanu Singh
Kasganj Family Death Case

Kasganj Family Death Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां, अमांपुर क्षेत्र के एक बंद मकान के अंदर से पांच लोगों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisment

बता दें, मकान तीन दिनों से बंद था और किसी तरह की हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत अवस्था में पड़े मिले।

मृतकों की पहचान

पुलिस की जांच के मुताबिक, मृतकों की पहचान श्यामवीर सिंह (50) पेशा, वेल्डिंग कार्य, शीला (48) पत्नी, प्राची (12) बेटी, आकांक्षा (10) बेटी, ग्रीस (8) बेटा बताया जा रहा है कि परिवार गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे रहता था।

Advertisment

सामूहिक आत्महत्या की आशंका

शुरुवाती जांच के हिसाब से सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि श्यामवीर सिंह ने पहले पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में खुद भी जहर खा कर आत्महत्या कर ली। 

कई एंगल से जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर जांच जारी है। साथ ही आर्थिक तंगी या कर्ज से जुड़े कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा और शोक का विषय बनी हुई है, जबकि पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 21 February: ट्रम्प ने टैरिफ प्लान 15% किया, पाक-न्यूजीलैंड का पहला सुपर-8 मैच रद्द, PM मोदी ने SCU यूनिट का शिलान्यास

यह भी पढ़ें:CG Crime: मकान निर्माण को लेकर विवाद बना जानलेवा, आंगनबाड़ी सहायिका बेटी की पिता ने कर दी हत्या 

यह भी पढ़ें:भोपाल में आशियाना बनाना हुआ महंगा: कोलार समेत 621 प्राइम लोकेशन्स पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट, रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी में बड़ा उछाल

Advertisment

यह भी पढ़ें: भोपाल के 123 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: नयागांव, मालीपुरा, संजय नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित





Death Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें