Advertisment

दो बच्चों की मां, कर रही बॉयफ्रेंड के साथ शराब पार्टी: अचानक बिगड़ी तबीयत, भिलाई में लिव-इन में रह रही शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत

(रिपोर्ट: रॉबिन मल्ल ठाकुर, भिलाई ) Bhilai Live-in controvercy: छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शराब पीने के दौरान तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मृत घोषित। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।

author-image
Shantanu Singh
gertrtrtrtrt

Bhilai Live-in controvercy: छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला अपने लिव-इन पार्टनर के साथ शराब पी रही थी, इसी दौरान अचानक उसके नाक से खून बहने लगा और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

यह मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान राजिंदर कौर (35) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से अपने लिव-इन पार्टनर राजा नाथ (नाग) के साथ सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में रह रही थी।

शादीशुदा थी महिला, दो बच्चों की मां

पुलिस के अनुसार, राजिंदर कौर पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पारिवारिक विवादों के चलते वह पति और बच्चों से अलग होकर लिव-इन पार्टनर के साथ रहने लगी थी।

यह भी पढ़ें: भोपाल के 47 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: भानपुर, टीटी नगर, रचना नगर समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

Advertisment

शराब पीने के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी की रात राजिंदर कौर और राजा नाथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक महिला के नाक से खून निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर राजा नाथ की मां उसे दुर्ग जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

6 फरवरी को महिला की मौत की पुष्टि की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमॉर्टम में देरी, परिजनों में नाराजगी

बताया जा रहा है कि महिला का शव 6 फरवरी से दुर्ग में रखा गया था, लेकिन अब तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज लाया गया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: बेवफाई के शक में खूनी खेल: इंदौर में लिव-इन पार्टनर ने पत्थर से वार कर युवती को उतारा मौत के घाट, ब्लेड से भी किए वार

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजिंदर कौर के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। मृतिका की भांजी कृतिका ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें 6 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे दी गई, जो काफी देर से मिली।

परिजनों का आरोप है कि राजिंदर और उसके लिव-इन पार्टनर के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जब भी वह मायके आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे। ऐसे में परिवार का मानना है कि उसकी हत्या की गई हो सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Bhopal Head Constable Suspend: भोपाल में प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी सस्पेंड, रेप और लव जिहाद के आरोपी से मिलीभगत का आरोप, DCP ने की कार्रवाई

पति का आरोप गला दबाकर की गई हत्या

मृतिका के पति हरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की उसके लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर हत्या की है और बाद में शव को दुर्ग जिला अस्पताल में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से वह घर नहीं आई थी, लेकिन बच्चों से लगातार संपर्क में थी।

पुलिस बोली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

भिलाई भट्टी थाना प्रभारी टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

Advertisment

उन्होंने बताया कि फिलहाल लिव-इन पार्टनर सामने नहीं आया है, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरी का काम करते थे। 

यह भी पढ़ें: 35 साल में कैसे बदला छत्तीसगढ़: अमित शाह ने कहा लाल आतंक को दूर करेंगे, भारत का नंबर वन राज्य बनाने की ओर बढ़ेंगे

Bhilai live-in
Advertisment
चैनल से जुड़ें