/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/indore-live-in-partner-murder-case-2026-02-08-19-54-13.png)
Indore Live-in Partner Murder Case: इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती पर उसके लिव-इन पार्टनर ने पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। सुगनीदेवी कॉलेज परिसर के पास मिली घायल युवती ने शनिवार रात एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र शंका और नशा सामने आई है।
इटारसी की युवती की इंदौर में हत्या
दरअसल, इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह एक युवती लहूलुहान हालत में मिली थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया। युवती के शरीर और हाथों पर कई टैटू बने हुए थे और शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए थे। शुरुआत में डॉक्टरों को ज्यादती की आशंका हुई, लेकिन पुलिस तफ्तीश में मामला जानलेवा हमले का निकला।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मृतका की पहचान मूल रूप से इटारसी की रहने वाली युवती के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से इंदौर में रह रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो युवती एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तीन पुलिया निवासी 45 वर्षीय मुकेश कोरी को हिरासत में लिया।
शराब के नशे में हुआ था विवाद
पूछताछ में आरोपी मुकेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह और युवती पिछले कुछ समय से लिव-इन में रह रहे थे। शुक्रवार देर रात करीब 3:30 बजे दोनों ने अवैध शराब खरीदी और सुगनीदेवी कॉलेज के पास एक खाली मैदान में बैठकर पी। शराब के नशे में युवती के किसी अन्य युवक से संबंधों को लेकर बहस शुरू हो गई। मुकेश को शक था कि वह उसका पैसा खर्च करती है और किसी और से भी रिश्ता रखती है।
पत्थर से हमला कर हुआ फरार
विवाद इतना बढ़ा कि मुकेश ने पास पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और युवती के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। हमला करने के बाद वह युवती को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुबह करीब 6:30 बजे जब लोगों ने युवती को देखा, तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
CCTV में कैद हुए थे दोनों
पुलिस के अनुसार, चरित्र शंका और आपसी विवाद के चलते नशे की हालत में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले आरोपी और मृतका साथ में शराब पीते और घूमते हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतका दोनों नशे के आदी थे और वारदात के वक्त भी दोनों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
Indore police, Indore Love Triangle, Indore Girlfriend Murder Case, Live-in Partner Killed Girl, Sugnidevi College Indore, Indore Crime News, Itarsi news, Indore news, : indore murder case
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us