Advertisment

35 साल में कैसे बदला छत्तीसगढ़: अमित शाह ने कहा लाल आतंक को दूर करेंगे, भारत का नंबर वन राज्य बनाने की ओर बढ़ेंगे

Amit Shah CG Visit: ऑर्गनाइज़र कॉन्क्लेव में गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के 35 वर्षों के बदलाव, नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति और विकास के रोडमैप पर रखी विस्तार से बात

author-image
Shantanu Singh
dsdfsdfdfsfsdfsfsdfsdfsdf

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौर पर हैं। इसी बीच रायपुर में ऑर्गनाइज़र कॉन्क्लेव में अपने संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ के पिछले 35 वर्षों की यात्रा को केंद्र में रखा।

Advertisment

उन्होंने कहा कि यह राज्य कभी नक्सलवाद, अव्यवस्था और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, लेकिन आज तेजी से विकास और सुशासन की ओर बढ़ रहा है।

भूपेश बघेल पर सीधा हमला

अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में मौसम साफ: ग्वालियर-चंबल में दिन का पारा बढ़ा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में दिन गर्म-रातें ठंडी

Advertisment

कांग्रेस पर सीधा आरोप

गृह मंत्री ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने नक्सलवाद को शह दी, जिससे लाल आतंक को बढ़ावा मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार की नीति नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है।

कृषि क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन 

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रबी फसल के उत्पादन में छह गुना तक बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इसे किसानों की मेहनत और सरकार की नीतियों का परिणाम बताया। उनके अनुसार कृषि में यह उछाल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला साबित हुआ है। 

यह भी पढ़ें: RSS Chief Mohan Bhagwat: 'पद छोड़ने के लिए तैयार हूं', संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

Advertisment

नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य

अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नक्सल नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में काम कर रही हैं। सुरक्षा बलों की कार्रवाई, सरेंडर नीति और विकास कार्यों के जरिए 31 मार्च तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है।

बुनियादी ढांचे में बड़ा विस्तार

अपने भाषण में गृह मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिला अस्पतालों की संख्या 7 से बढ़कर 30 हो गई है। इसके साथ ही सड़क, संचार और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से आदिवासी और दूरस्थ इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 2026 9 February: सोमवार को बन रहे हैं शुभ योग, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग

Advertisment

विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प

अपने संबोधन के अंत में गृह मंत्री ने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है। छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से दूर कर भारत के नंबर वन राज्यों में शामिल करना। उन्होंने संघ की भारत यात्रा के योगदान और आदिवासी कल्याण के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें: सीधी में BJP नेता की दबंगई: गुमठी हटाने का विरोध करने पर महिला को बीच बाजार दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पीटा, बाल पकड़कर पटका, Video वायरल

amit shah CG Visit Amit Shah CG Visit News Home Minister Amit Shah cg visit CG
Advertisment
चैनल से जुड़ें