Advertisment

बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके सस्पेंड: महिला आरक्षक के दुष्कर्म, गर्भपात और आर्थिक शोषण के आरोपों के बाद शासन की बड़ी कार्रवाई

Bijapur Deputy Collector Suspended: बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को महिला आरक्षक द्वारा दुष्कर्म, गर्भपात और आर्थिक शोषण के आरोपों के बाद निलंबित किया गया है। मामला बालोद के डौंडी थाने में दर्ज है।

author-image
Shantanu Singh
Deputy Collector Suspended

Bijapur Deputy Collector Suspended: छत्तीसगढ़ शासन ने बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के बाद की गई। पीड़िता ने आरोपी अधिकारी पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और आर्थिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

Advertisment

बालोद के डौंडी थाने में दर्ज है मामला

इस मामले में बालोद जिले के डौंडी थाने में अपराध दर्ज है। पुलिस प्रकरण दर्ज होने के बाद मामले की जांच कर रही है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 19 February: जल्द ही जम्मू और श्रीनगर के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने शुरू की तैयारी

मुख्य सचिव को दिए थे प्रमाण सहित आवेदन

पीड़िता ने मुख्य सचिव को 12 बिंदुओं का विस्तृत आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन के साथ कथित प्रमाण भी प्रस्तुत किए गए थे। शिकायत में आरोपी अधिकारी को संरक्षण दिए जाने के आरोप भी लगाए गए थे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: AI Summit में Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान, 7 साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगा Jio और Reliance

गर्भपात और आर्थिक शोषण के आरोप

महिला आरक्षक का आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया और आर्थिक रूप से भी शोषण किया। 

यह भी पढ़ें: बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके सस्पेंड: महिला आरक्षक के दुष्कर्म, गर्भपात और आर्थिक शोषण के आरोपों के बाद शासन की बड़ी कार्रवाई

Advertisment

जांच के बाद शासन ने लिया बड़ा निर्णय

शासन ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपों को गंभीर मानते हुए डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक निष्पक्षता और जांच प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाने के उद्देश्य से की गई बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके सस्पेंड: महिला आरक्षक के दुष्कर्म, गर्भपात और आर्थिक शोषण के आरोपों के बाद शासन की बड़ी कार्रवाई

Deputy Collector Suspended
Advertisment
चैनल से जुड़ें