/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/breaking-news-live-update-19-february-2026-2026-02-19-10-16-06.jpg)
Breaking News Live Update 19 February:देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 19 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
- Feb 19, 2026 22:30 IST
भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम ने दिया जीत का मंत्र
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/mp-bjp-2026-02-19-22-30-21.jpeg)
भोपाल में बीजेपी कार्यालय में गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के विधायक दल की एक बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने विधायकों को आगामी विकास कार्यों और संगठनात्मक लक्ष्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बजट सत्र की रणनीति, जन-कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों में विधायकों की भूमिका को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जीत का मंत्र दिया। उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, विधायक दल के महामंत्री शैलेन्द्र जैन भी उपस्थित रहे। संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने संचालन किया।
- Feb 19, 2026 22:13 IST
भोपाल में शादी समारोह में खौलते तेल की कड़ाही में गिरने से हलवाई की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/bhopal-news-2026-02-19-22-13-00.jpeg)
भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब खाना बना रहे एक हलवाई के साथ भीषण हादसा हो गया। पूरी तलते समय संतुलन बिगड़ने के कारण हलवाई खौलते तेल से भरी विशाल कड़ाही में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों और साथियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक था कि वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। कड़ाही में गिरे हलवाई को बाहर निकालने के लिए उसके साथियों ने करीब दो मिनट तक भारी मशक्कत की। खौलते तेल की वजह से उसे बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उसे निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित को अत्यंत गंभीर अवस्था में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था। अस्पताल में सघन उपचार मिलने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
- Feb 19, 2026 19:02 IST
एमपी विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने मांगी माफी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/08/orig_mohan-yadav1716559744_1767822013-354632.png)
सीएम मोहन यादव ने मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास करते हुए विजयवर्गीय के वक्तव्य पर कहा- जाने- अनजाने में कोई शब्द निकले हैं तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा मुख्यमंत्री ने जो भाव दिखाया, मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं भी चार बार का विधायक हूं, संसदीय शब्दावली का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं। मैं कभी अहम में नहीं आता। अगर मेरी ओर से कुछ हुआ है तो मैं भी खेद व्यक्त करता हूं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पक्ष और विपक्ष दोनों का आभार प्रकट किया और नेता प्रतिपक्ष को राज्यपाल के अभिभाषण पर वक्तव्य देने के लिए कहा।
- Feb 19, 2026 18:59 IST
भोपाल में गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिरा हलवाई, बुरी तरह झुलसा हुई मौत
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/19/ezgifcom-animated-gif-maker-59_1771495463-397127.gif)
भोपाल के परवलिया इलाके में एक समारोह में खाना बनाते समय हलवाई गर्म तेल से भरी कढ़ाई में जा गिरा। साथियों ने करीब दो मिनट की मशक्कत के बाद उसे कढ़ाई से बाहर निकाला। तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां 15 दिन चले इलाज के बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। हादसे के समय युवक पूरियां तल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सज्जाद अली पति हसन अली 34 साल निवासी गोंडीपुरा नई जेल हलवाई था। 4 फरवरी को मुबारकपुर में एक गार्डन में खाना बनाते समय चक्कर आ गए। इस दौरान वह तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया। इस कढ़ाई में पूरियां तली जा रही थीं, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला।
- Feb 19, 2026 18:55 IST
राफेल डील की आलोचनाओं का फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने दिया जबाव
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/6996ffa68bb79-emmanuel-macron-191841397-16x9-179559.jpeg?size=948:533)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के साथ 114 राफेल लड़ाकू विमानों की प्रस्तावित डील पर बड़ा बयान दिया है. नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए मैक्रों ने मीडिया से कहा कि ये डील न सिर्फ भारत की सैन्य ताकत को मजबूती देगी बल्कि दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी. मैक्रों ने राफेल डील को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए मीडिया से कहा कि इससे भारत मजबूत बनेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, सामरिक संबंध भी प्रगाढ़ होंगे. ऐसे में मुझे समझ नहीं आता कि कुछ लोग इसकी आलोचना क्यों कर रहे हैं. उन्होंने भारत में ज्यादा से ज्यादा भारतीय कंपोनेंट्स के इस्तेमाल और क्रिटिकल डिवाइस के निर्माण के भी संकेत दिए.
- Feb 19, 2026 18:14 IST
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने 23 साल बाद लिया एक्सिस बैंक से रिटायरमेंट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/maharashtra-cm-wife-2026-02-19-18-14-44.jpg)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस 23 साल बाद एक्सिस बैंक को अलविदा कह दिया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. अमृता फडणवीस 2003 से एक्सिस बैंक में काम कर रही थीं. उन्होंने मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक से अपना करियर शुरू किया था. अब वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर रिटायर हो रही हैं.
- Feb 19, 2026 17:57 IST
आज 6 बार स्थगित हुई एमपी विधानसभा की कार्यवाही
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2025/06/24/whatsappvideo2025-03-07at174845-ezgifcom-resize174_1750749442-103478.gif)
मध्य प्रदेश में 10 मिनट के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की जगह सभापति अजय बिश्नोई ने कार्यवाही शुरू कराई। इस पर सत्ता पक्ष के मंत्री, विधायक और विपक्ष के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर सभापति ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए फिर से स्थगित कर दी। ऐसे में आज एमपी विधानसभा की कार्यवाही 6 बार स्थगित हुई है।
- Feb 19, 2026 17:39 IST
एमपी के बैतूल में बेटे ने की मां-बाप और भाई की हत्या
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/19/inner-g14-1_1771500917-343057.gif)
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को मार डाला। पांच साल के भांजे को भी मारने की कोशिश की। मर्डर के बाद दरवाजा बंद कर लाशों के पास बैठा रहा। फर्श और दीवारों पर खून के कतरे बिखरे मिले हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (40) के रूप में हुई है। तीनों सांवगा गांव के रहने वाले थे। वहीं 5 वर्षीय भांजे प्रशांत परते गंभीर बताई जा रही है।
- Feb 19, 2026 17:36 IST
उदयपुर जेल में बंद बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट को जमानत, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/69359b5d371cd-vikram-bhatt-rajasthan-police-custody-072055456-16x9-1-135970.jpg)
फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दोनों को नियमित जमानत (रेगुलर बेल) दे दी। विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को 13 फरवरी को ही अंतरिम जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ चुकी हैं।
- Feb 19, 2026 17:26 IST
लॉरेंस गैंग की लेडी डॉन 'मैडम जहर' और बॉयफ्रेड 'कबूतर' हुए अरेस्ट
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/add-a-heading-56-750035.jpg)
हरियाणा के गुरुग्राम से सटे महिपालपुर से लॉरेंस और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर और उसकी गर्लफ्रेंड नेहा को अरेस्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से गिरफ्तार की गई नेहा का असली नाम खुशनुमा अंसारी है। वह बॉबी कबूतर गैंग में 'मैडम जहर' के नाम से जानी जाती है। इन दोनों के अलावा बॉबी कबूतर के दो साथी मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनके रूट और मूवमेंट की रेकी की थी और यह जानकारी मुख्य हमलावरों तक पहुंचाई थी। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुए हमले में हथियार सप्लाई करने में उसका नाम सामने आया था।
- Feb 19, 2026 17:23 IST
MP बजट सत्र में विधानसभा में अदाणी के नाम पर हंगामा
/bansal-news/media/post_attachments/processimg/1200x/webp/_media/hi/img/article/2026-02/16/full/1771235367-5114-952300.jpeg)
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान सिंघार ने सरकार और अदाणी के बीच समझौते का मुद्दा उठाया। ऐसे में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गलत जानकारी दे रहे हैं। इस पर उमंग सिंघार ने कहा कि वह हर बात प्रमाण के साथ करते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रमाण दे सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच बहस तेज होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक भी खड़े हो गए। सदन में कुछ समय तक हंगामा होता रहा और कार्यवाही प्रभावित हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सत्ता पक्ष के विधायक भी अध्यक्ष की दीर्घा के पास पहुंच गए। हंगामा नहीं रुका तो अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
- Feb 19, 2026 17:20 IST
भोपाल में पेट लवर्स ने 2 महिलाओं को तलवार मारी

भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों को लेकर चल रहा विवाद खूनी संषर्घ में बदल गया। श्रवण कांता कॉलोनी में तथाकथित डॉग लवर ने पत्नी और दो साथियों के साथ मिलकर तीन महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे महिलाओं के हाथ, पेट पर गंभीर चोटें आईं हैं। शिकायत पर कुछ दिन पहले भोपाल नगर निगम की टीम श्रवण कांता कॉलोनी से आवारा कुत्तों को उठा ले गई थी। हालांकि, डॉग लवर उन्हें नगर निगम से छुड़वाकर लाया और फिर श्रवण कांता कॉलोनी में लाकर छोड़ दिया था। जिसको लेकर कॉलोनी के रहवासियों ने ऑब्जेक्शन उठाया था। लंबे समय से क्षेत्र की महिलाएं विरोध कर रही थीं।
- Feb 19, 2026 17:18 IST
अनिल अंबानी बोले- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/19/ed-attaches-assets-of-anil-ambani-worth-rs-1-800-c_1771491178-887529.jpg)
अनिल अंबानी ने आज यानी 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। इसमें उन्होंने वचन दिया है कि वे अदालत की अनुमति के बिना भारत छोड़कर नहीं जाएंगे। यह हलफनामा उनके रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) की कंपनियों से जुड़ी 40,000 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी की जांच के बीच आया है। अंबानी ने अदालत को यह भी भरोसा दिलाया है कि वे ED और CBI द्वारा की जा रही जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे। ये दोनों एजेंसियां अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) की कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही हैं।
- Feb 19, 2026 17:08 IST
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन मामले में आया था नाम
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/6996e3a039d4f-andrew-191906101-16x9-264086.jpeg?size=948:533)
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव के शक में पकड़ा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सैंड्रिंघम में उनके घर से हिरासत में लिया। बता दें कि एंड्रयू का आज ही जन्मदिन है। दरअसल, एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जीनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि, एंड्रयू ने ग्रिफे के सभी आरोपों को खारिज किया था। गिफ्रे की अप्रैल 2025 में मौत हो गई थी। इसकी वजह आत्महत्या बताई गई थी।
- Feb 19, 2026 16:59 IST
वंदे भारत ट्रेन जल्द ही जम्मू और श्रीनगर के बीच चलेगी, 8 से बढ़कर 20 होंगे डिब्बे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/vande-bharat-train-2026-02-19-16-59-50.jpg)
जम्मू से श्रीनगर जाने का वंदे भारत एक्सप्रेस से सपना अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है. रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू तवी स्टेशन से चलाने की तैयारी पूरी कर ली है. अब जल्द ही यह ट्रेन शुरू हो जाएगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू रेलवे स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है, जिससे वंदे भारत चलाने का रास्ता साफ हो गया है, बस इंतजार बोर्ड के हरी झंडी मिलने का है, जिसके बाद ट्रेन के आधिकारिक चलने का ऐलान किया जाएगा. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के शुरू होने के बाद से ही ट्रेन चलाने की योजना थी लेकिन जम्मू स्टेशन पर चल रहें निर्माण कार्य की वजह से वंदे भारत को कटरा से चलाया जा रहा है. अब जब जम्मू रेलवे स्टेशनों पर सभी जरूरी इंतजाम और बुनियादी ढांचे का काम पूरा कर लिया गया है, तो अब जल्द ही ये वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार खत्म हो जाएगा.
- Feb 19, 2026 15:46 IST
भोपाल में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, बैरिकेडिंग पर चढ़ीं
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/19/cover-10_1771489519-727401.gif)
मोहन सरकार के बजट में महिलाओं को महंगाई से कोई राहत नहीं मिलने के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में जमा हुईं। इसके बाद ठेले पर स्कूटी और सिलेंडर रखकर मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने नारेबाजी करते हुए निकलीं। इस बीच पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रेडक्रॉस हॉस्पिटल के पास रोक लिया।
- Feb 19, 2026 15:43 IST
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- डिप्टी सीएम पाप धोने-पोंछने का काम कर रहे
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/19/comp-71-3_1771488648-648491.gif)
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सीएम योगी पर हमलावर हैं। उन्होंने गुरुवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भाजपा को हो रही क्षति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ये मठाधीश महाराज हठ पर उतारू हैं। कालनेमि कौन है, इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। ये असली हिंदू हैं या फिर छल, वेशधारी और ढोंगी आचरण के हैं। अविमुक्तेश्वरानंद ने संत समाज को अल्टीमेटम दिया। कहा- 10 दिन में बताएं कि आप किसके साथ हैं। जो उनके पक्ष में होगा, उसके साथ भी सीएम जैसा व्यवहार किया जाएगा।
- Feb 19, 2026 15:12 IST
खाना फ्री मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे- मुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202601/697b0bc46ee30-supreme-court-294239394-16x9-460679.jpg?size=948:533)
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फ्रीबीज कल्चर (मुफ्त की रेवड़ियां) पर कहा कि अगर सरकार लोगों को सुबह से शाम तक फ्री खाना, गैस और बिजली देती रहेगी तो लोग काम क्यों करेंगे। ऐसे तो काम करने की आदत खत्म हो जाएगी। सरकार को रोजगार देने पर फोकस करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि गरीबों की मदद करना समझ में आता है, लेकिन बिना फर्क किए सबको मुफ्त सुविधा देना सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई करते हुए की। इसमें कंज्यूमर्स की फाइनेंशियल हालत की परवाह किए बिना सभी को फ्री बिजली देने का प्रस्ताव था। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि देश के ज्यादातर राज्य राजस्व घाटे में हैं और फिर भी वे विकास को नजरअंदाज करते हुए मुफ्त की घोषणाएं कर रहे हैं।
- Feb 19, 2026 14:15 IST
यूपी विधानसभा में उठा गलगोटिया के AI रोबोट का मामला
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/19/comp-15-1_1771484169-595710.gif)
यूपी विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन गुरुवार को चर्चा जारी है। इस दौरान सदन में कई बार हल्की नोकझोंक और हास्य के पल भी देखने को मिले। सदन में सपा विधायकों ने नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़ा AI रोबोट का मामला भी उठाते हुए चर्चा की मांग की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएजी रिपोर्ट भी सदन में पेश की। इसके पहले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जब स्पीकर सतीश महाना के क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिना रहे थे, तो महाना ने कहा-अगर आपको काम करवाना ही नहीं है तो आप वहां क्यों हैं? काम करवाने के लिए ही तो बैठे हैं।
- Feb 19, 2026 14:13 IST
लखनऊ में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की सीएम योगी से मुलाकात
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/Mohan-Bhagwat-1-622303.jpg?w=800)
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बीच अहम मुलाकात हुई। करीब 40 मिनट चली इस बैठक को 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन–सरकार समन्वय और प्रदेश की राजनीतिक दिशा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Feb 19, 2026 13:16 IST
'भारी कर्ज के बावजूद फ्रीबीज बांट रहीं राज्य सरकारें', सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/02/court-n-1739349436-113617.webp)
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु बिजली बोर्ड को उपभोक्ता की वित्तीय स्थिति पर गौर किए बिना हर किसी को मुफ्त बिजली देने का वादा करने के लिए फटकार लगाई. कोर्ट ने राज्यों द्वारा अपनाई जा रही नि:शुल्क सेवा संस्कृति की कड़ी आलोचना की. शीर्ष कोर्ट ने कहा कि यह विकास में बाधा डालती है. कोर्ट ने कहा कि केवल फ्रीबीज बांटने के बजाय पार्टियों को ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जो लोगों की जिंदगी बेहतर करें, जैसे बेरोजगारी दूर करने की योजनाएं. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह संसाधन बांटने से देश के आर्थिक विकास पर असर पड़ सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य पहले से घाटे में चल रहे हैं, तो फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि सालाना आय का 25 प्रतिशत विकास कार्यों में क्यों नहीं लगाया जाता.
- Feb 19, 2026 13:10 IST
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 'घूसखोर पंडत' नाम हटाया गया
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/19/whatsapp-image-2026-02-19-at-101737-am_1771476493-257479.jpeg)
मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का नाम बदल दिया गया है। फिल्ममेकर नीरज पांडेय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल करके इसकी जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि फिल्म का विवादित टाइटल हटा दिया गया है। अब इसका कहीं इस्तेमाल नहीं होगा। नया नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जो भी रखा जाएगा, वह पुराने नाम जैसा या उससे मिलता-जुलता नहीं होगा।
- Feb 19, 2026 13:04 IST
AI ट्रांसफॉर्मेशन में Jio अहम भूमिका निभाएगा समिट में बोले मुकेश अंबानी
/bansal-news/media/post_attachments/indiatoday/images/breaking_news/202602/mukesh-ambani-at-ai-summit-191807596-16x9_0-954084.png?VersionId=KmIV4OERGnPrAc_.AoJaaS0Dgznkn811&size=686:385)
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने अपनी स्पीच में कहा कि भारत के AI ट्रांसफॉर्मेशन में Jio अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान तीन ज़रूरी घोषणाएं भी कीं. इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि Jio इस बात का ध्यान रखेगा कि AI की वजह से किसी की नौकरी न जाए. - Feb 19, 2026 12:41 IST
एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, हंगामे के बीच कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/19/cover4-1_1771481566-430371.gif)
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताते हुए इसे “ख्याली पुलाव” करार दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा। हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अगले प्रश्न के लिए कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का नाम पुकारा, लेकिन शोर-शराबे के कारण वे सवाल नहीं रख सके। इसके बाद फुंदेलाल मार्को को बुलाया गया, मगर हंगामा जारी रहा। स्थिति न संभलने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। इस बीच कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करते रहे।
- Feb 19, 2026 11:59 IST
पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/6996a688a02b0-punjab-secretariat-bomb-threat-195826968-16x9-650913.jpg?size=948:533)
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. सचिवालय प्रशासन को मिले एक धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. सचिवालय को यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई है. जैसे ही यह मेल अधिकारियों की नजर में आया, तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. संवेदनशील सरकारी इमारत होने के कारण प्रशासन ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से इस बात की जांच की जा रही है कि यह मेल कहां से और किसने भेजा है.
- Feb 19, 2026 11:31 IST
भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/image-54-2026-02-19-12-01-19.jpg)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल ये बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी मिली है। ईमेल में बिल्डिंग में बम रखने की बात कही गई है। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया है। आपको बता दें धमकी देने वाले शख्स ने लिखा है कि आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले...अल्लाह हू अकबर
- Feb 19, 2026 10:56 IST
वर्तमान में हम एआई के साथ क्या करते हैं ये सोचना जरूरी- बोले पीएम मोदी
/bansal-news/media/post_attachments/ace/ws/640/cpsprodpb/vivo/live/images/2026/2/15/4612c912-064e-47f9-ab5e-2e963b7e134e.jpg-529937.webp)
एआई समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एआई मशीनों के होशियार बना रही है लेकिन उससे भी अधिक मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रही है. अंतर सिर्फ एक है, इस बार स्पीड भी अभूतपूर्व है और स्केल भी अप्रत्याशित है. पहले टेक्नोलॉजी का इंपैक्ट देखने में दशकों लगते थे, आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन का सफर तेज और व्यापक है. हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही निभानी है. हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ी का हाथों में हम क्या स्वरूप सौंप कर जाएंगे." उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि वर्तमान में हम एआई के साथ क्या करते हैं. ऐसे प्रश्न मानवता के सामने पहले भी आए हैं. सबसे सशक्त उदाहरण हैं- न्यूक्लियर पावर, हमने उसका दोनों पहलू देखा है. उन्होंने कहा कि AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए, इसका ध्यान रखना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इंसानी इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ आए हैं, जिन्होंने सदियों को बदल दिया. इन मोड़ों ने सभ्यता की दिशा तय की और विकास की रफ़्तार बदल दी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतिहास में ऐसा ही एक बदलाव है. AI मशीनों को इंटेलिजेंट बना रहा है. इसके साथ ही, यह इंसानी काबिलियत को कई गुना बढ़ा रहा है."
- Feb 19, 2026 10:48 IST
AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा प्वांइट न बन जाए, इसे डेमोक्रेटिव बनाना होगा' समिट में बोले PM मोदी
India AI Impact Summit 2026: एआई, मशीनों को इंटेलिजेंट बना रही है। उससे कई गुना मानव सामर्थ को बढ़ा रही है। पहले तकनीक का असर दिखने में दशकों लगते थे। हमे विजन भी बढ़ाना है और जिम्मेदारी भी।
#WATCH | Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, Prime Minister Narendra Modi says, "... We have to have a big vision and shoulder an equally big responsibility. Along with the present generation, we also have to worry about what form of AI we will hand over to the coming… pic.twitter.com/tFzkOToU7s
— ANI (@ANI) February 19, 2026वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाले पीढियों के लिए एआई का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे। इस पर ध्यान देना होगा। भविष्य में ये क्या प्रस्तुत करेंगी इससे ज्यादा जरूरी है वर्तमान में एआई का क्या उपयोग करते हैं। एआई एक ट्रांसफर्मेटिव पावर है, मशीन सेंट्रिक से ह्यूमन सेंट्रिक कैसे बनाएं, यही इस एआई समिट का मूल उद्देश्य है। AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा प्वांइट न बन जाए, इसे डेमोक्रेटिव बनाना होगा।
- Feb 19, 2026 10:40 IST
पीएम मोदी ने ग्लोबल टेक लीडर्स को दिया धन्यवाद
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/breaking_news/202602/6996997390144-ai-summit-modi-190238241-16x9-643172.png?size=900:504)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने वाले और इसे सफल बनाने वाले सभी टेक लीडर्स को धन्यवाद दिया।. उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी लीडर्स का स्वागत किया.
- Feb 19, 2026 10:34 IST
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट से हटाया स्टॉल, मांगी माफ़ी, Unitree Go2 रोबोट को लेकर बढ़ा था विवाद
India AI Summit 2026 Galgotias University: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एनसीआर की गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने 'भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026' में हुए 'रोबोटिक डॉग' विवाद पर औपचारिक माफी मांग ली है। आपकेा बता दें विवाद तब शुरू हुआ था जब यूनिवर्सिटी के पवेलियन में एक प्रोफेसर ने चीन निर्मित Unitree Go2 रोबोट को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का स्वदेशी आविष्कार बताकर प्रजेंट कर दिया था।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/ai-summit-galgotiya-univercity-apologise-2026-02-19-10-34-01.jpg)
इसके बाद वे सोशल मीडिया पर 'झूठे नवाचार' के आरोपों और भारी ट्रोलिंग के बाद यूनिवर्सिटी को एक्सपो से अपना स्टॉल हटाना पड़ा था। इसे लेकर यूनिवर्सिटी ने सफाई देकर प्रतिनिधि को तकनीकी जानकारी नहीं थी तो वहीं जोश में आकर उन्होंने गलत दावा भी कर दिया था।
- Feb 19, 2026 10:25 IST
AI समिट में टाटा ग्रुप, एंथ्रोपिक, गूगल के CEO ने दी स्पीच
India AI Summit 2026 Live: दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस शिखर सम्मेलन के औपचारिक उद्घाटन के बाद पीएम मोदी का संबोधन होने वाला है।
#WATCH | Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, French President Emmanuel Macron says, "AI, GPU, chips are now directly translated in geopolitical and macroeconomic terms. Some time for the best, some time for the worst, I have to say. One year ago, we demonstrated something… pic.twitter.com/5oz91W6L15
— ANI (@ANI) February 19, 2026आपको बात दें एआई को लेकर भारत की क्या रणनीति है, इसके माध्यम से ग्लोबल साउथ को कैसे फायदा होगा, इसके बारे में पीएम मोदी ग्लोबल लीडर्स के बीच अपनीे संबोधन के माध्यम से बताएंगे। इसके अलावा पीएम एआई इंपैक्ट एक्सपो का दौरा भी करेंगे। इसमें टाटा ग्रुप, एंथ्रोपिक, गूगल के सीईओ भी शामिल हुए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us