/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Agra-Accident-CAR-burning.jpg)
Image Source:Twitter@ANI
Agra Burning Car: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पूरी घटना आगरा के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) की है। यहां एक कार कंटेनर से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए।
आगरा के डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया, आज सुबह खनदौली (Khandauli) इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार की एक कंटेनर से टक्कर होने से कार में आग लग गई। जिसकी वजह से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। कंटेनर का ड्राइवर फरार है। मृतकों के परिजनों तक पहुंचने की कोशिश भी जारी है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1341229747162902529
बताया जा रहा है कि, यमुना एक्सप्रेसवे पर यह सड़क हादसा गलत दिशा से आ रहे नागालैंड (Nagaland) नंबर के कंटेनर की वजह से हुआ है। वहीं मृतक लखनऊ के बताए जा रहे हैं, जो कि दिल्ली की तरफ जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह 4 बजे के आस-पास हुआ है। UP 32 KW 6788 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी एक कंटेनर गलत दिशा से आ रहा था, तभी कार कंटेनर के डीजल टैंक से कार टकरा गई। इसी वजह से कार में तुरंत आग लग गई।
Corona in MP: भोपाल में मिले कोरोना के 219 नए मरीज, मध्य प्रदेश में कुल मामले दो लाख 32 हजार के पार
आग इतनी भीषण थी कि कांर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। फायर बिग्रेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक सभी लोग जल चुके थे। खबरों के मुताबिक, मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us