Advertisment

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की उपलब्धि सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी

author-image
Bansal news
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की उपलब्धि सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की उपलब्धियों के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह भारत और अमेरिका सहित दुनियाभर में महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं।

Advertisment

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा शुक्रवार को विदेश विभाग में अपने सम्मान में दिए गए दोपहर के भोज के दौरान मोदी ने कहा, ‘‘मैडम उपराष्ट्रपति, आपने आज इस प्रेरणा को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आप न सिर्फ अमेरिका में, बल्कि भारत में और दुनियाभर में महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। यह वाकई में प्रेरणादायक है।’’

डॉ़ श्यामला गोपालन की प्रेरक यात्रा का किया जिक्र

अपनी टिप्पणी में पीएम मोदी ने कमला की मां डॉ़ श्यामला गोपालन की प्रेरक यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने (Narendra Modi) कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की मां डॉ. श्यामला गोपालन 1958 में भारत से अमेरिका आई थीं। उस वक्त अधिकतर लोगों के पास फोन नहीं हुआ करता था और इसलिए उनकी मां अपने परिवार को चिट्ठियां लिखा करती थीं। उन्होंने भौगोलिक दूरियों के कारण कभी भी भारत में अपने परिवार से नाता नहीं टूटने दिया।’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने हर तरीके और माध्यम से इस रिश्ते को जीवित रखा। उन्होंने इसका अधिकतम इस्तेमाल किया। भारत के साथ-साथ अमेरिका में अपने जीवन के लिए, उन्होंने दोनों को जोड़े रखा। हजारों मील की दूरी के बावजूद भारत हमेशा उनके दिल के करीब रहा।’’

Advertisment

भारतीय-अमेरिकी लोगों के बीच मित्रता और सहयोग की जरूरत

अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि उन्होंने कई बैठकें कीं और पिछले तीन दिनों में कई मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी बैठकों में एक बात समान थी। इन सभी बैठकों में सभी की राय थी कि भारत और अमेरिका के लोगों के बीच मित्रता और सहयोग को और भी गहरा करने की जरूरत है। भारत-अमेरिका संबंधों की मधुर धुन हमारे लोगों से लोगों के संबंधों के सुरों से बनी है। इन संबंधों के उदाहरण हर कदम पर देखे जा सकते हैं।’’

ब्लिंकन की कूटनीतिक कुशलता की तारीफ

मोदी ने ब्लिंकन की कूटनीतिक कुशलता की भी तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया आपके कूटनीतिक कौशल के बारे में जानती है और मैं अब इससे अच्छी तरह से वाकिफ हो गया हूं। आपकी संगीत प्रतिभा के बारे में भी काफी चर्चा है।’’

Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपका योगदान अविश्वसनीय रहा है और मैं इसके लिए आपको धन्यवाद देता हूं।’’

नौ साल में तय की लंबी और खूबसूरत यात्रा

उन्होंने (Narendra Modi) कहा, ‘‘दोस्तों, 2014 में मेरी यात्रा के दौरान, मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति बाइडन भी यहां विदेश विभाग में मेरे साथ थे। उस समय, उन्होंने (बाइडन) भारत-अमेरिका साझेदारी को भविष्य की संभावना के रूप में संदर्भित किया था। तब से नौ साल की इस अवधि में हम बहुत लंबी और खूबसूरत यात्रा तय कर चुके हैं।’’

ये भी पढ़ें:

मिस्र के लिए हुए रवाना मोदी, भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा होगी

Advertisment

भारत-अमेरिका संबंधों की नयी गौरवशाली यात्रा शुरू हुई: प्रधानमंत्री मोदी

Messi: सर्जियो बसक्वेट्स इंटर मियामी में फिर जुड़ेंगे पूर्व साथी लियोनेल मेसी के साथ

भारत-अमेरिका संबंध पीएम मोदी नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति Vice President of America Vice President Kamala Harris PM Modi narendra modi Indo-America Relation
Advertisment
चैनल से जुड़ें