Advertisment

Yearly Horoscope 2022 : इच्छा शक्ति से नए साल में जरूर मिल सकता है घर, इन उपायों से राह होगी आसान

Yearly Horoscope 2022 : इच्छा शक्ति से नए साल में जरूर मिल सकता है घर, इन उपायों से राह होगी आसान yearly-horoscope-2022-with-will-power-you-can-definitely-get-home-in-the-new-year-the-way-will-be-easy-with-these-measures

author-image
Preeti Dwivedi
Yearly Horoscope 2022 : इच्छा शक्ति से नए साल में जरूर मिल सकता है घर, इन उपायों से राह होगी आसान

नई दिल्ली। हर किसी की चाह Yearly Horoscope 2022 होती है कि उसके पास अपना एक घर हो। पैसा हो। इतना ही नहीं वह अच्छी नौकरी पाकर जीवन की तमाम खुशियां हासिल कर सके। तो आइए आज आपको बताते हैं कि नया साल सिंह राशि के जातकों के लिए क्या खास लेकर आएगा। इस राशि का आर्थिक, व व्यापारिक पक्ष कैसा बीतने वाला है। साथ ही अगर आपके पास आपका खुद का घर नहीं है तो उन्हें क्या उपाय करने होंगे।

Advertisment

सिंह राशि की प्रकृति —
सिंह राशि राशि चक्र की पांचवी राशि है। मघा नक्षत्र के चारों चरण, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के चारों चरण तथा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रथम चरण मिलकर सिंह राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी सूर्य है। इसका स्वभाव स्थिर स्वभाव है। सिंह राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है ,गुण तमोगुणी है जाति क्षत्रिय है। यह दिन में बलि होती है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। यह राशि पित्त प्रकृति की है। शरीर में उदर ,पीठ और रीढ पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। इस राशि के लोग उदार स्वभाव के एवं स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। इस राशि के जातक क्षमाशील, कार्य में समर्थ, मद्य मांस को पसंद करने वाले, देश में भ्रमण करने वाले, शीत से भयभीत, अच्छे मित्रों वाले, विनय शील, शीघ्र कार्य करने वाले, माता-पिता को प्रिय, व्यसनी और संसार में प्रख्यात होते हैं। इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ राशि बाधक राशि होती है और मंगल इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

नए वर्ष में गोचर की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे। 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल  मेष   वृष   मिथुन   कर्क 

विवाह —
सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। जैसे वर्ष के प्रारंभ में विवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

Advertisment

आर्थिक राशिफल —
अप्रैल के माह तक आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। अप्रैल के बाद आप के खर्चे में बहुत वृद्धि होगी। हो सकता है कि घर में कोई वैवाहिक कार्यक्रम हो जाए या आप मकान जमीन से आदि खरीदें। हम सभी जानते हैं वैवाहिक कार्यक्रम में जब मकान बनाने में काफी खर्च होता है। जून-जुलाई एवं सितंबर अक्टूबर में आपके पास सामान्य से अधिक धन राशि आएगी।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप गुरु की शांति हेतु उपाय करवाएं।

कैरियर -
अप्रैल के बाद आपके ट्रांसफर का योग बन सकता है या संभव है कि आपका प्रमोशन भी हो। अप्रैल महीने तक कार्यालय में आपकी तूती बोलेगी परंतु मई और जून के महीने में कार्यालय के मामले में आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी यह परेशानी नवंबर के महीने में जुलाई के महीने से समाप्त हो जाएगी और कार्यालय में आपकी स्थिति पूर्ववत अच्छी होगी।

उपाय -
आपको चाहिए कि आप मई और जून के महीने में गुरुवार का व्रत करें और मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें।

Advertisment

भाग्य-
वर्ष के प्रारंभिक दिनों में आपका भाग्य सामान्य रहेगा। परंतु उसके उपरांत भाग्य से आपको मदद मिलना अत्यंत कम हो जाएगा। भाग्य की इस कमी की पूर्ति आप अपने परिश्रम से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Shukra Ka Gochar Dec 2021 : वक्री हुआ ये ग्रह, इन दो राशियों की चमक गई किस्मत! क्या आप भी हैं इसमें शामिल

उपाय -
आपको वर्ष में दो बार राहु और केतु के शांति का उपाय करवाना चाहिए।

परिवार-
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा है। आपको समय-समय पर पिताजी का स्नेह मिलेगा और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ कोई विशेष अच्छे संबंध नहीं रहेंगे। संतान की मदद भी आपको कम मिलेगी। यह भी संभव है कि आपकी संतान किसी परेशानी में फस जाए।

Advertisment

उपाय-
राहु और केतु की शांति का उपाय किसी विद्वान ब्राह्मण से करवाएं।

स्वास्थ्य-
वर्ष 2022 में आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। कमर और गर्दन में इस वर्ष दर्द की संभावना है। अगर आपके जीवनसाथी स्प्लेंडलाइटिस बीमारी से ग्रस्त हैं। तो इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उपाय-
शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजन करें।

व्यापार-
व्यापार में इस वर्ष उन्नति का योग है। व्यापार में आप के खर्चे बढ़ेंगे। अप्रैल महीने के बाद भाग्य से मदद लेने का प्रयास न करें। जून जुलाई और सितंबर अक्टूबर में आपके पास धन की आवक बढ़ेगी। व्यापार में उस समय तेजी से उन्नति होगी। मई और जून के महीने में पार्टनर से आपका वाद विवाद हो सकता है। सावधान रहें।

उपाय-
चीटियों को शक्कर खिलाएं।

Kaal Sarp Yog Started : सावधान! बन गया कालसर्प योग! हो जाएं सतर्क, बिगड़ सकती हैं स्थितियां

Advertisment

विवाह-
अविवाहित जातकों के लिए जनवरी से अप्रैल के बीच में विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। सितंबर महीने में भी अच्छे प्रस्ताव आने की उम्मीद है। अगर आपके दशा और अंतर्दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो जाएगा। विश्वोन्तरी दशा अगर ठीक नहीं है। अर्थात दशा और अंतर्दशा ठीक नहीं है।तो किसी अच्छे विद्वान ब्राह्मण से बात कर आवश्यक उपाय करें।

उपाय-
घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मकान-
मकान वाहन और जमीन आदि खरीदने के लिए यह वर्ष आपके लिए अति उत्तम है। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक वाहन खरीदने की संभावना अधिक है। मकान और जमीन खरीदने की संभावना पूरे वर्ष भर है। परंतु इसके लिए आपकी इच्छा शक्ति भी आवश्यक है।

उपाय-
आपको मंगलवार का व्रत करना चाहिए और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करना चाहिए।

Advertisment

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको मंगलवार का व्रत रखना चाहिए। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए। कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से हर एकादशी और पूर्णमासी को गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करवाएं।

यह खबर भी पढ़ें : New Year 2022 Baby Name : नए साल पर नन्हें मेहमान की दस्तक! ये नाम हो सकते हैं खास, डॉयरी में कर लें नोट

सिंह राशिफल — Leo Horoscope वृष राशिफल — Taurus Horoscope वृश्चिक राशिफल — Scorpio Horoscope वार्षिक राशिफल मेष राशिफल — Aries Horoscope मीन राशिफल — Pisces Horoscope मिथुन राशिफल — Gemini Horoscope मकर राशिफल — Capricorn Horoscope धनु राशिफल — Sagittarius Horoscope तुला राशिफल — Libra Horoscope कुंभ राशिफल — Aquarius Horoscope कर्क राशिफल — Cancer Horoscope कन्या राशिफल — Virgo Horoscope today horoscope tagalog horoscope MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2021 to 2022 Daily Horoscope 16 dec 2021 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें