/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/yearly-horoscope.jpg)
नई दिल्ली। राशि चक्र की नवमी Yearly Horoscope 2022 राशि धनु के लिए नया साल कुछ अलग ही रहने वाला है। इस राशि में कैरियर की बात करें तो इस राशि के जातकों को मई और जून के महीने में भारी फेर—बदल आएगा। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार कैरियर को लेकर साल की शुरुआत सामान्य होगी।
धनु राशि का स्वभाव —
धनु राशि राशि चक्र की नवीं राशि है। मूल नक्षत्र के चारों चरण, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चारों चरण तथा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रथम चरण मिलकर धनु राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की आकृति ऊपरी भाग धनुष लिए मनुष्य एवं निचला हिस्सा घोड़े के समान होता है। इसका स्वभाव स्थिर है। धनु राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है, गुण सात्विक है जाति क्षत्रिय है। यह रात्रि में बली होता है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। यह राशि पित्त प्रकृति की है। शरीर में जांघ और कमर पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। इस राशि के जातक दयालु, परोपकारी, ईश्वर भक्त, अधिकार प्रिय एवं मर्यादित होते हैं। ये शूरवीर, सत्य बुद्धि से युक्त, सात्विक, आनंद प्रदान करने वाले, शिल्प विज्ञान से संपन्न, धन से युक्त, सुंदर स्त्री वाले, चरित्रवान, सुंदर शब्दों को बोलने वाले तेजस्वी तथा मोटे शरीर वाले होते हैं। इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ राशि बाधक राशि होती है और सूर्य इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।
नए साल में ग्रहों की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे तथा 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदाई है। कुछ क्षेत्रों में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे, कुछ में सामान्य और कुछ में खराब।
धन उपार्जन-
जनवरी से अप्रैल तक आपको बहुत सामान्य धन लाभ होगा। मई और जून के महीने में धन लाभ थोड़ा ज्यादा होने की संभावना है। अक्टूबर और नवंबर के महीने में आपको अच्छा धन लाभ होगा। पूरे अक्टूबर एवं नवंबर माह में अच्छा धन लाभ नहीं होगा। अक्टूबर और नवंबर दोनों महीनों के कुछ दिनों में अच्छा धन लाभ होगा।
उपाय-
आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर गरीबों को चावल का दान दें।
कैरियर-
जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने आपके कैरियर की दृष्टि से सामान्य है। मई और जून के महीने में आपके कैरियर में एक उछाल या गिरावट आ सकती है। यह भी संभव है कि उस समय आपका स्थान हो या सीट बदली जाए। आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में फिर आपका कैरियर स्थिर हो जाएगा। नवंबर और दिसंबर के महीने में फिर आपके कैरियर में उछाल या गिरावट आ सकती है। अच्छी या बुरी पोस्टिंग आपके दशा और अंतर्दशा पर निर्भर करती है।
उपाय-
आपको विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना चाहिए।
भाग्य-
वर्ष के प्रारंभ में आपका भाग्य आपका साथ देगा। उसके बाद आपका भाग्य सामान्य हो जाएगा। अप्रैल के महीने से आपको भाग्य की मदद बहुत कम मिलेगी। अतः आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको अपने किए गए परिश्रम के अनुपात में ही फल की प्राप्ति होगी।
उपाय-
आपको शनिवार के दिन शनि मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करनी चाहिए।
परिवार-
अप्रैल के महीने के बाद आपको अपने माता जी से बहुत ज्यादा सहयोग प्राप्त होगा। जनता में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिताजी के साथ आपके संबंध सामान्य ही रहेंगे। भाई बहनों के साथ आपके संबंध कोई बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। इस वर्ष आपको अपनी संतान से बहुत सहयोग प्राप्त नहीं होगा।
उपाय-
आपके प्रति गुरुवार राम रक्षा स्त्रोत का जाप करना चाहिए।
स्वास्थ्य-
आपके स्वास्थ्य में इस वर्ष कुछ व्यवधान आ सकते हैं। यह संभव है की छोटे-मोटे ऑपरेशन भी हो। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी को चमड़ी संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।
उपाय-
हर बुधवार आपको काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।
Budh Ka Gochar Dec 2021 : चार दिन बाद हो जाएं सतर्क, बढ़ सकती हैं परेशानियां
व्यापार-
इस वर्ष मार्च-अप्रैल तथा सितंबर अक्टूबर मैं आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। जिसके कारण आपको धन की भी प्राप्ति होगी। जून और जुलाई महीने में भी आपके व्यापार में तेजी आएगी। इस प्रकार पूरा वर्ष आपके लिए व्यापार के संबंध में ठीक है। परंतु व्यापार में तरक्की तभी होगी जब आप पूरी तरह से उसमें ध्यान दें और कार्य करें।
उपाय-
बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
विवाह-
अविवाहित जातकों के लिए जनवरी से अप्रैल के बीच में विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आपको इन प्रस्तावों पर अच्छे से कार्यवाही करनी है अन्यथा ये प्रस्ताव, प्रस्ताव भर ही रह जाएंगे। जनवरी, फरवरी, मार्च तथा जुलाई और अगस्त में अगर आपकी दशा अंतर्दशा ठीक है तो विवाह तय हो कर होने की भी उम्मीद है।
उपाय-
गुरुवार को राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें तथा रामचंद्र जी के मंदिर में जाकर भिखारियों को चावल का दान दें।
Numerology 2022: अगर आपका भी है ये जन्मांक, तो अगले साल हो जाएंगे वारे—न्यारे
मकान कार जमीन आदि खरीदना -
मई और जून के महीने में इस बात की बहुत संभावना है कि आप मकान जमीन आदि खरीदें। इसके उपरांत नवंबर और दिसंबर के महीने में भी इस प्रकार के संयोग बनेंगे। उसके अलावा पूरे वर्ष में इस बात के संयोग बन सकते हैं कि आप कुछ बड़ी खरीदारी करें या कुछ बड़ा खर्चा करें।
उपाय-
अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलानी है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/12/anil-kumar-2.jpg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें