Advertisment

Womens Health: 40 की उम्र के बाद हर महिला को जरूरी हैं ये 5 चीजें, हड्डियों से लेकर मूड तक रहेगा मस्त

Womens Health:  40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में 5 ऐसी चीजें हैं तो उनके मूड को सही रखने के साथ—साथ उन्हें स्वस्थ्य रखने में भी जरूरी रहती हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Womens Health: 40 की उम्र के बाद हर महिला को जरूरी हैं ये 5 चीजें, हड्डियों से लेकर मूड तक रहेगा मस्त

नई दिल्ली। Womens Health:  40 की उम्र के बाद महिलाओंके शरीर में कई बदलाव आते हैं। Womens ऐसे में 5 ऐसी चीजें हैं तो उनके मूड को सही रखने के साथ—साथ उन्हें स्वस्थ्य Health रखने में भी जरूरी रहती हैं। उम्र के इस पड़ाव में मनोपॉज Menopause के साथ—साथ कई बड़े बदलाव आते हैं। इसके लिए शरीर के लिए ये चीजें बड़ी कारगार साबित होती हैं।

Advertisment

Kidney Health : इन इशारों से समझे किडनी खराब होने के संकेत

40 की उम्र, वॉर्निंग ईयर Womens Health After Age 40 
आपको बता दें 40वां साल केवल पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी वॉर्निंग ईयर है। जो आपको स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट हो जाने के लिए वॉर्निंग देता है। विशेष तौर पर महिलाओं को ये समय बहुत ज्यादा ध्यान रखने वाला होता है। वो इसलिए क्योंकि इस समय शरीर और मष्तिस्क में कई बड़े बदलाव होते हैं। पेट की चर्बी का जमा होना, वजन का बढ़ना, डायबिटीज, मूड स्विंग्स, मनोभ्रंश से लेकर कैंसर तक के खतरे बढ़ते हैं।

Best Cooking Oil For Heart Health : हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कौन सा​ कुकिंग ऑयल सबसे अच्छा होता है

प्री मेनोपॉज की होती है शुरूआत — Womens Health: Menopause
महिलाओं के लिए हर महीने की समस्या के बाद ये समय और अधिक कष्टदायी होता है। वो इसलिए क्योंकि इस दौरान प्री-मेनोपॉज का शुरुआत भी होती है। ऐसे में शरीर और मस्तिष्क में हार्मोन्स के बदलाव से भी कई परेशानियां खड़ी होने लगती हैं।  बंसल हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीप्ति गुप्ता के अनुसार इनमें से अधिकतर परिवर्तन एस्ट्रोजेन के लेबल में गिरावट के कारण आते हैं। जिससे इंसुलिन भी बिगड़ता है। यही कारण है कि इस समय डायबिटीज का खतरा भी अ​धिक बढ़ जाता है। पर जानकारों के लिए यदि हेल्दी लाइफस्टाइलऔर एक्सरसाइज का ध्यान रखा जाए और ये 5 चीजें डाइट में शामिल की जाएं। तो कुछ हद तक समस्याओं से बचा जा सकता है।

Advertisment

Interesting Facts In Health : खाना खाने के बाद क्यों चढ़ता है “नींद का नशा”, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

प्रोटीन — Womens Health Proteen
आपको बता दें रजोनिवृत्ति यानि मेनोपॉज के समय एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इतना ही नहीं ये बदलाव उसके शारीरिक के साथ—साथ मानसिक भी होते हैं। जिसके चलते हार्मोनल बदलाव के कारण पूरे शरीर की संरचना में कम समय में काफी चैंजेस आते हैं। यह स्टेच बेहद सावधानी रखने वाली होती है। आपको बता दें ये जीवन काल का वह समय होता है जब विटामिन और मिनरल्स की कमी तो होती ही है साथ ही साथ शरीर में वसा का बढ़ना और मांसपेशियों का कमजोर होना शुरू हो जाता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि इस समय में अपनी डाइट का ध्यान रखा जाए।

When to Use Curd : क्या आप भी करते हैं दही का सेवन, तो पढ़ लें ये खबर, किसे नहीं खाना चाहिए दही

Advertisment

विटामिन-B— Womens HealthVitaminB
चिकित्सकों के अनुसार 40 से अधिक उम्र महिलाओं के लिए जिस विटामिन की जरूरत सबसे ज्यादा होती है वो है विटामिन बी। जी हां वो इसलिए क्योंकि बी-विटामिन एक ऐसा विटामिन होता है जो आपको शरीर में लिए गए भोजन को ए​नर्जी में बदलने का काम करता है। इतना ही नहीं ये लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में भी काफी मददगार साबित होता है।

Black and Green Grapes Benefits : गर्मियों में अंगूर खाने वाले पढ़ लें ये खबर!

कैल्शियम — Womens Health Calcium

बढ़ती उम्र के साथ—साथ महिलाओं में हड्डी से जुड़ी समस्याएं घर करने लगती हैं। यानि वे अस्थि घनत्व खोने लगती हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी है।साथ ही साथ ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसलिए जरूरी है कि मांसपेशियों के संकुचन, तंत्रिका और हृदय के कामकाज, और अन्य जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं के लिए आप पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लें। यदि आप आहार में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं लेते हैं तो ये आपके शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

Advertisment

विटामिन डी  Womens HealthVitaminD
आपको बता दें हम जो कैल्शियम लेते हैं उसे अवशोषित करने के लिए विटामिन डी जरूरी होता है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं इसका सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। इतना ही नहीं यदि आप विटामिन डी सही मात्रा में नहीं लेते हैं तो आपको डायबिटीज और हार्ट डिजीज का भी खतरा भी बना रहता है। अगर आप मूड और एंग्जाइटी की समस्या को कम करना चाहते हैं साथ ही स्किन और बालों को लिए विटामिन डी जरूरी है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड्स Womens Health Omega 3

शरीर में हृदय और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जिस पोषक तत्व की सबसे ज्यादा जरूरत होती है वो है ओमेगा-3 फैटी एसिड। जी हां ये आपके लिए बेहद जरूरी है। ये लाभकारी वसा शरीर के कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी सामान्य और नियंत्रित करते हैं। साथ ही यदि आप स्किन और बाल की समस्या से परेशान हैं तो भी ओमेगा 3 आपके लिए बेहद जरूरी है।

आयरन — Womens Health Iron

मेनोपॉज के समय शरीर में खून की कमी होने लगती है। ऐसे में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने के लिए आयरन की पर्याप्त मात्रा शरीर में होना बेहद जरूरी है। साथ ही साथ आपके लाल रक्त कोशिकाओं में पदार्थ जो आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाता है। इसकी कमी का खतरा प्री-मेनोपॉज के समय और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में आपको एनिमिया की शिकायत भी हो सकती है।

Headache after Drinking : शराब पीने के बाद क्यों होता है सिरदर्द, ये हैं मुख्य कारण

Diabetes Early Sign : कहीं आपको शरीर में भी तो नहीं पनप रहा ये साइलेंट किलर, हो जाएं सावधान! ऐसे पहचानें

Applying Henna On Hair : सर्दियों में बालों में लगा रहे हैं मेहंदी, जान लें क्या है सही तरीका

Health News : कहीं आपकी भी तो नहीं ऐसी लाइफ स्टाइल, कम हो सकती है उम्र, रिसर्च में बड़ा खुलासा!

नोट : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Life style Health Care womens Womens Health care Womens Health Tips Womens Health:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें