Advertisment

अब देशी चीतों का बढ़ेगा कुनबा: कूनो नेशनल पार्क में जन्में 9 चीते हुए वयस्क, अब आंकड़ा पहुंचेगा 50, इतने साल में हो जाते हैं वयस्क

मध्य प्रदेश को भारत का 'टाइगर स्टेट' यूं ही नहीं कहा जाता है। 2022 की जनगणना के मुताबिक यहां 785 बाघों के साथ देश में सबसे अधिक बाघ मौजूद हैं। इसके साथ ही कूनो नेशनल पार्क में चीतों के पुनर्वास के बाद, राज्य को 'चीता स्टेट' की उपलब्धि भी प्राप्त हुई है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (25)

Kuno National Park: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को भारत का 'टाइगर स्टेट' यूं ही नहीं कहा जाता है। 2022 की जनगणना के मुताबिक यहां 785 बाघों के साथ देश में सबसे अधिक बाघ मौजूद हैं। इसके साथ ही कूनो नेशनल पार्क में चीतों के पुनर्वास के बाद, राज्य को 'चीता स्टेट' की उपलब्धि भी प्राप्त हुई है। इसी बीच MP के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापना परियोजना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। 

Advertisment

वर्तमान में पार्क में कुल 27 चीते मौजूद हैं, जिनमें से 19 चीते भारत में ही जन्मे हैं। यह आंकड़ा अपने आप में परियोजना की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इन 19 देशी चीतों में से दूसरी पीढ़ी के 9 चीते अब व्यस्क अवस्था में पहुंच चुके हैं। यह चीते प्रजनन के लिए अब पूरी तरह सक्षम हो गए हैं।

इतने साल में हो जाते हैं वयस्क

विशेषज्ञों के मुताबिक, चीतों में 21 से 24 महीने की उम्र में प्रजनन क्षमता विकसित हो जाती है और कूनो के अधिकांश युवा चीते इस उम्र सीमा को पार कर चुके हैं। यह पहली बार है जब, कूनो में विदेश से लाए गए 8 व्यस्क चीतों की तुलना में भारत में जन्मे 9 व्यस्क चीते हो गए हैं। इससे यह साफ है कि कूनो का वातावरण, शिकार उपलब्धता और संरक्षण व्यवस्था चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रही है।

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि, अगर यही मौजूदा परिस्थितियां बनी रहीं, तो 2026 के अंत तक चीतों की तीसरी पीढ़ी का जन्म पक्का है। इससे न सिर्फ प्रोजेक्ट की स्थिरता सुनिश्चित होगी, बल्कि भारत में चीतों की आबादी की नींव भी मजबूत होगी। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Pachmarhi: पचमढ़ी में बड़ा हादसा, होटल में फटा गैस सिलेंडर, पांच टूरिस्ट की हालत गंभीर

50 के आंकड़े होंगे पार

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी साल के अंत यानी 2026 के अंत तक कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 50 के आंकड़े को पार कर सकती है। यह उपलब्धि भारत के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। 

अभी कितने हैं चीते? 

जानकारी के लिए आपको बतादें कि, वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में कुल 27 चीते मौजूद हैं, जिनमें से 19 भारतीय हैं तो 8 विदेशी चीते शामिल हैं। वहीं जनवरी 2026 में बोत्सवाना से 8 और चीते लाए जाने प्रस्तावित हैं, जिसके बाद कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी। वहीं साल के अंत तक कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 50 के आंकड़े को पार कर सकती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package 2026: IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज, सस्ते में करें कोटा और बूंदी का भ्रमण

Kuno National Park Kuno cheetahs update
Advertisment
चैनल से जुड़ें