Advertisment

धार भोजशाला में पूजा नमाज साथ साथ: पूजा स्थल को छोड़ कर नमाज के लिए अलग जगह, ड्रोन-AI से की जा रही निगरानी

author-image
anjali pandey
new poster 1 (12)

Dhar Bhojshala Pooj Namaz : मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में आज बसंत पंचमी के मौके पर सूर्योदय के साथ हिंदू पक्ष ने मां वाग्देवी की अखंड पूजा की। वहीं दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज पढ़ी जा रही है। इस दौरान धार को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां कुल 8000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। जिनकी नज़र चप्पे चप्पे पर है। 

Advertisment

WhatsApp Image 2026-01-23 at 1.21.04 PM

1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज

बतादें कि, विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में 10 साल बाद नमाज और पूजा साथ-साथ की जा रह है। बसंत पंचमी के मौके पर आज  शुक्रवार को पूजा और नमाज दोनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जहां सुबह सूर्योदय के साथ ही हिंदू श्रद्धालुओं ने वाग्देवी की पूजा कर दिनभर हवन और धार्मिक पाठ का आयोजन किया जाएगा। जो की सूर्यास्त तक चलेगा। वहीं, भोजशाला परिसर के एक अलग निर्धारित हिस्से में मुस्लिम समुदाय लोग दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करेंगे।  

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोजशाला परिसर के साथ साथ पूरे धार शहर में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के 8 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और AI तकनीक के जरिए भी लगातार निगरानी की जा रही है।

धार छावनी में तब्दील है। यहां 8000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया हैं, जिसमें 13 एसपी रेंज अधिकारी है तो 25 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वहीं  67 एसडीओपी और 107 नगर निरीक्षक, समेत 933 महिला पुलिसकर्मी बल शामिल हैं।   

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Gold Silver Rate Today 23 January 2026 : बड़ी गिरावट के बाद फिर सोने चांदी के उछले दाम, जानें आज के ताजा रेट

bhojshala dhar Dhar Bhojshala Controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें