/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/new-poster-1-2026-01-23-12-54-39.png)
Gold Silver Rate Today 23 January 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 22 जनवरी को सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज 23 जनवरी 2026 को रिकवरी मोड जारी है। आज न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी बड़ी तेजी दिख देखने को मिली है।
सुबह 10 बजे के आसपास MCX गोल्ड फरवरी वायदा करीब 1,559 रुपए यानी 1 फीसदी से बढ़कर 157,900 प्रति 10 ग्राम के हाई पर दिख रहा था। वहीं, MCX चांदी मार्च वायदा 7,561 रुपए यानी लगभग 2.31 फीसदी बढ़कर 334,850 रुपए प्रति किलोग्राम के हाई पर दिख रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर आज गोल्ड रेट 4,964.00 प्रति औंस और सिल्वर रेट 96.505 प्रति औंस पर आ गया।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 141590 | 1,56,540 |
| मुंबई | 141440 | 154300 |
| अहमदाबाद | 141490 | 154350 |
| चेन्नई | 141440 | 154300 |
| कोलकाता | 141440 | 154300 |
| हैदराबाद | 141440 | 154300 |
| जयपुर | 141590 | 154450 |
| भोपाल | 141490 | 154350 |
| लखनऊ | 141590 | 154450 |
| चंडीगढ़ | 141590 | 154450 |
आज सोने चांदी का भाव
आज चांदी का भाव 3,26,500 रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1,56,540 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर अपने बयान से यू-टर्न लेने का फैसला वापस ले लिया। इसके साथ ही यूरोपीय देशों पर प्रस्तावित टैरिफ लगाने के कदम से भी पीछे हट गए। ऐसे में एक दिन के लिए ही सही, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की दाम में तेज गिरावट देखने को मिली थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us