Advertisment

Viral News: शतरंज की बिसात के साथ दिखे आनंद महिंद्रा, वायरल हुआ पुराना फोटो

Viral News: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर ट्विटर पर अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं।

author-image
Akash Upadhyay
Viral News: शतरंज की बिसात के साथ दिखे आनंद महिंद्रा, वायरल हुआ पुराना फोटो

Viral News: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर ट्विटर पर अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने व्यक्तिगत जीवन, व्यावसायिक रणनीतियों और विभिन्न विषयों पर आइडिया शेयर करते रहते हैं।

Advertisment

उन्हें प्रायः शतरंज की प्रशंसा के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (20 जुलाई) के एक दिन बाद, उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

शेयर किया पुरानी फोटो

आनंद महिंद्रा ने उत्तर प्रदेश के आगरा में अपने हनीमून के दौरान संगमरमर की मेज पर शतरंज खेलते हुए अपनी एक पुरानी फोटो शेयर किया।

कैप्शन में, उन्होंने उस समय के बारे में बताया जब वह शतरंज की बिसात के साथ पोज दे रहे थे। उन्होने कहा कि अब वह ऑनलाइन शतरंज खेलकर अपने कौशल को निखार रहे हैं।

Advertisment

खोजा अपनी यादों का एल्बम

उन्होंने ट्वीट किया, "और शतरंज की बात करते हुए, मुझे इसे कल #InternationalChessDay पर पोस्ट करना चाहिए था। ग्लोबल शतरंज लीग के दौरान मुझसे अक्सर पूछा जाता था कि क्या मैं खुद शतरंज खेलता हूं। इसलिए मैंने अपनी यादों का एल्बम खोजा और आगरा में अपने हनीमून की यह तस्वीर ढूंढी।"

पत्नी के कैमरे के लिए पोज़

उन्होंने आगे कहा, “नहीं, वह कोई रोबोटिक बोर्ड नहीं था, जिसे मैं खेल रहा था, मैं बस अपनी पत्नी के कैमरे के लिए पोज़ दे रहा था। मैं अब अपने कौशल को ऑनलाइन निखारने की कोशिश कर रहा हूं और आज मैं उस d4 के बजाय मानक e4 के साथ शुरुआत करूंगा जो मैंने तब आजमाया था।"

आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में ग्लोबल शतरंज लीग का जिक्र किया, जो दुनिया की पहली और सबसे बड़ी आधिकारिक फ्रेंचाइजी शतरंज लीग है।

Advertisment

ये भी पढ़े:

अपने आकर्षण से लुभाता Marine Drive Mumbai, ये है घुमने की शानदार जगह

Vichar Manthan: दिखावे की दुनिया में मानवता के अस्तित्व पर मंडराता संकट

यूपीएससी ने ईपीएफओ परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें UPSC EPFO Result 2023

Henley Passport Index: इन जगहों पर भारतीय बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Viral News: दुबई के शासक से अचानक मिले अनस रहमान, बोले ‘ज़मीन से जुड़े इंसान’

Viral News,  Anand Mahindra Playing Chess, Anand Mahindra old Photo

viral news Anand Mahindra old Photo Anand Mahindra Playing Chess
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें