Advertisment

MP Bhopal News: वीरा राणा बनीं मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव, अब तक संभाल रहीं थी CS का अतिरिक्त प्रभार

MP Bhopal News: वीरा राणा बनीं मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव, अब तक संभाल रहीं थी CS का अतिरिक्त प्रभार।

author-image
Bansal News
MP Bhopal News: वीरा राणा बनीं मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव, अब तक संभाल रहीं थी CS का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। MP Bhopal News: वीरा राणा मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव बन गई हैं। अब तक ये मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं थी। इस संबंध में जीएडी ने आदेश जारी कर दिये हैं। वहीं वरिष्ठ आईएएस संजय बंदोपाध्याय को कर्मचारी चयन मण्डल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Advertisment

राणा के पास रहेगा एमपी बोर्ड अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

पहले 29 नवंबर 2023 को सीनियर आईएएस वीरा राणा को माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) अध्यक्ष के साथ ही मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब वीरा राणा प्रदेश की मुख्य सचिव बन गई हैं और इनके पास एमपी बोर्ड अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

mp news

मलय श्रीवास्तव पंचायत विभाग में विकास आयुक्त

संजय बंदोपाध्याय की कर्मचारी चयन मण्डल के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद मलय श्रीवास्तव को इस पद के प्रभार से मुक्त कर दिया है। मलय श्रीवास्तव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।

वीरा राणा ही CS होंगी, पहले ही मिल गये थे संकेत

1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय बंदोपाध्याय की सेवाएं केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को लौटा दी। इसके बाद उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग में उपस्थिति दे दी। एक दिन पहले ही अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। यह दायित्व अतिरिक्त प्रभार के तौर पर वीरा राणा के पास ही था। इस निर्णय से पहले ही यह संभावना जताई जाने लगी थी कि वीरा राणा बतौर मुख्य सचिव अपना कार्यकाल पूरा करेंगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

CG News: कांग्रेस नेता की नकली गुटखा फैक्ट्री में GST का छापा, इतना क्विंटल सामान जब्त

CG News: कांग्रेस नेता की नकली गुटखा फैक्ट्री में GST का छापा, इतना क्विंटल सामान जब्त

Minister Faggan Singh Kulaste: इस IAS अफसर से खफा हुए केंद्रीय मंत्री कुलस्ते, रिश्तेदार के अपमान की शिकायत CM से करेंगे

Advertisment

CG Politics News: नवा रायपुर में बने नए सरकारी बंगले का मोह, शिफ्ट होने इन माननीयों ने लिखा पत्र

MP News: स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर भर्ती, डिप्‍टी सीएम ने दिए खाली पद भरते के निर्देश, 3453 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जल्‍द

Veera Rana appointed Chief Secretary MP news IAS Veera Rana cm mohan bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें