Advertisment

Vastu Tips: जीवन में भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकते हैं कंगाल

हम आपको बताते हैं कि किन चीजों का दान करने से आपके जीवन में कंगाली भी आ सकती है। जानते हैं दान करने को लेकर क्या कहता है वास्तु।

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर पर न लाएं ये चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

नई दिल्ली। Vastu Tips For Daan: हमारे हिन्दू धर्म में दान का विशेष महत्व है, लेकिन कई बार लोग अनजाने में ऐसी चीजों का दान कर बैठते हैं जो उनके जीवन में सुख-समृद्धि लाने की बजाए मुसीबत का कारण बन जाती है। ऐसे में अगर आपको नहीं पता है कि किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किन चीजों का दान करने से आपके जीवन में कंगाली भी आ सकती है। जानते हैं दान करने को लेकर क्या कहता है वास्तु।

Advertisment

मांगकर न करें चीजों का इस्तेमाल

कभी कभी किसी दूसरे की चीजों का उपयोग न करें। ऐसा करना आपके लिए नकारात्मक प्रभाव में वृद्धि करता है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

कपड़े ला सकते हैं मुसीबत

वास्तु के मुताबिक हमें कभी किसी दूसरे इंसान के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और कई तरह की मुश्किलें जीवन में आने लगती हैं।

रिश्तों में दरार लाता रुमाल

आपने अक्सर लोगों से कहते सुना होगा कि किसी का रुमाल उपयोग नहीं करना चाहिए, लड़ाई होती है। वास्तु में भी इसे गलत माना है। वास्तु के अनुसार किसी दूसरे का रुमाल अपने पास रखने से रिश्तों में दरार आती है। साथ ही लड़ाई की नौबत तक आ जाती है। रुमाल को झगड़ों को जोड़ कर देखा जाता है।

Advertisment

सेहत बिगाड़ सकती है अंगूठी

अगर आपने किसी की अंगूठी अपनी अंगूल में पहनी है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि किसी और की अंगूठी उपयोग करने से सेहत पर असर पड़ता है। इसलिए जहां तक संभव हो सके आपको इससे बचना चाहिए।

पेन से चौपट हो सकता है कैरियर

पेन लिखने वाली चीज होती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Daan) में ऐसा माना जाता है कि आपको किसी का पेन उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके कैरियर पर असर पड़ सकता है। साथ ही ये आपको धन हानि भी करा सकता है।

बुरा वक्त शुरू कराती घड़ी

घड़ी यानि वक्त के साथ जुड़ी चीज। वास्तु के अनुसार वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Daan) में घड़ी को सकरात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। अगर आपने अपनी कलाई में किसी दूसरे की घड़ी पहनी है तो समझ ​लीजिए आपका वक्त शुरू हो सकता है। इसके किसी और की घड़ी को उपयोग करने से बचें।

Advertisment

बर्तनों का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी दान में प्लास्टिक, स्टील, कांच और एल्युमिनियम या इनसे बने बर्तनों का दान नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपको कारोबार में घाटा हो सकता है। साथ ही परिवार की सुख शांति समाप्त हो सकती है।

उपयोग किए गए तेल का दान

कई लोग अपने उपयोग किए गए तेल का दान भी कर देते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आपको पाप के भागीदार बनते हैं। ऐसा करने से आप भगवान शनिदेव को रुष्ट कर सकते हैं।

कभी दान न करें झाड़ू

हिंदू धर्म झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि कि झाड़ू में पैर छूने पर क्षमा मांगी जाती है। इसके साथ ही झाड़ू को एक अलग स्थान पर रखा जाता है। कभी भी भूलकर भी झाड़ू का दान (Vastu Tips For Daan) नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। साथ ही आपके घर की बरकत चली जाती है। घर में कलह और आर्थिक संकट का वास हो जाता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Vastu Tips: घर में किस दिशा में क्या होना चाहिए, वास्तु के अनुसार यहां पढ़ें दिशाएं

Places to Visit in Bhopal: ये हैं भोपाल के 5 टूरिस्ट स्पॉट, इस वीकेंड बनाएं घूमने का प्लान

International Literature Festival: एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन भोपाल में

Government Jobs Tips: सरकारी नौकरी परीक्षाओं में सफल होने के ये हैं 7 टिप्स

Swapna Shastra: अगर आपने भी देखी हैं सपनें ये चीजें, तो मिलने वाली है छप्पर फाड़ दौलत!

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Vastu Tips, daan karne ke niyam, vastu tips for daan, astrology, jyotish, bansal news, kin cheezo ka daan nahi karna chahiye, vatu tips for laxmi, aarthik tanngi door karne ke upay, Vastu Tips For Daan

Astrology Vastu tips वास्तु टिप्स jyotish daan karne ke niyam vastu tips for daan vatu tips for laxmi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें