Advertisment

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Toilet Vastu Tips For Washroom: वास्तु टिप्स के अनुसार बाथरूम और शौचालय में बैठने की सही दिशा क्या होनी चाहिए।

author-image
Preeti Dwivedi
Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

नई दिल्ली। Toilet Vastu Tips:  हमारे जीवन में आ रही परेशानियों के लिए कई बार हमारे ग्रह-दोष बहुत बड़ा कारण बनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेहद छोटी सी सावधानी आपके जीवन के इन ग्रह-दोषों को दूर कर सकती है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु टिप्स के अनुसार बाथरूम और शौचालय में बैठने की सही दिशा क्या होनी चाहिए।

Advertisment

वास्तु के अनुसार टॉयलेट के डिजाइन -Vastu For Toilet Design

अपने बाथरूम और शौचालय को वास्तु के अनुसार डिजाइन करना आपके नए घर के किसी भी अन्य क्षेत्र की तरह ही बेहद जरूरी है। बाथरूम और शौचालय के वास्तु टिप्स नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके आपकी खुशियों और खुशहाली को बढ़ाते हैं। तो चलिएि जानते हैं शौचालय और स्नानघर के लिए सही वास्तु टिप्स क्या हैं।

टॉयलेट के लिए वास्तु टिप्स - Vastu Tips For Toilet:

  • आपके घर का उत्तर-पश्चिम क्षेत्र बाथरूम और शौचालय के लिए सबसे अच्छा स्थान है।
  • बाथरूम और शौचालय के निर्माण के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा से बचें।
  • यह दिशा आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। हालांकि यदि स्थान की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो इस वास्तु टिप्स से ग्रह—दोष और वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। जानते हैं कि क्या हैं वे वास्तु के उपाय।
  • शौचालय की दीवार के बाहर वास्तु पिरामिड रखना या हर समय दरवाजा बंद रखना चाहिए।
  • शौचालय का प्रवेश द्वार उत्तरी या पूर्वी दीवार के साथ होना चाहिए।

वास्तु के अनुसार टॉयलेट की दिशा -Vastu Direction  For Toilet 

  • टॉयलेट सीट के लिए उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे सही मानी जाती है या फिर स्थान ऐसा होना चाहिए, कि शौचालय की सीट पर बैठते समय व्यक्ति का मुख पश्चिम या पूर्व की ओर हो।
  • शौचालय या बाथरूम की खिड़की पश्चिम, पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए।
  • आपके बाथरूम का शॉवर या वॉश बेसिन उत्तर-पूर्व, उत्तर या पूर्व में होना चाहिए।
  • इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके बाथरूम या शौचालय की दीवार रसोई या पूजा कक्ष के साथ न हो।
  • बाथरूम की पाइपलाइन का आउटलेट पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।
  • बाथरूम या शौचालय में शीशा या आइना लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह पूर्व या उत्तर दिशा में हो। वॉश-बेसिन के लिए भी यही नियम अपनाएं।
  • वास्तु के अनुसार, बाथरूम और टॉयलेट के लिए हल्के पेस्टल शेड्स सबसे अच्छे होते हैं। आप हल्का नीला, गुलाबी या ग्रे कलर चुन सकते हैं।
  • अपने बाथरूम या शौचालय के लिए हमेशा लकड़ी का दरवाजा चुनें। धातु का चुनाव नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।
Advertisment

यह भी पढ़ें: 

Vastu Tips: बनवा रहे हैं नया घर, जान लें वास्तु के नियम, कैसा होना चाहिए मुख्य प्रवेश द्वार

BPSC Teacher Vacancy: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए अब इतने तारीख तक करें आवेदन, बढ़ी अंतिम तिथि

Uttarkashi Landslide: उत्तरकाशी में लैंड स्लाइड से इंदौर, भोपाल यात्रियों के साथ हादसा, गाड़ियों पर गिरा पहाड़

Advertisment

Somwati Awavasya 2023: इस बार दुर्लभ योग में आ रही है सोमवती अमावस्या, इस दिन कैसे करें तुलसी की पूजा

Vakri Shukra 2023: शुक्र की उल्टी चाल इन्हें दिला सकती है पैतृक संपत्ति, क्या कहती है आपकी राशि

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment

Vastu For Toilet Design , vastu shastra, astrology, jyotish, Bashroom Vastu Tips, वास्तु के अनुसार टॉयलेट की दिशा,वास्तु के अनुसार टॉयलेट के डिजाइन

Astrology vastu shastra jyotish Bashroom Vastu Tips Vastu For Toilet Design
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें