Advertisment

Vakri Budh 2022 : उल्टी चाल पड़ेगी भारी! भ्रमित हो सकती है बुद्धि, सभी होंगे प्रभावित

Vakri Budh 2022 : उल्टी चाल पड़ेगी भारी! भ्रमित हो सकती है बुद्धि, सभी होंगे प्रभावित vakri-budh-2022-the-reverse-move-will-be-heavy-the-intellect-can-be-confused-everyone-will-be-affected-budh-ka-gochar-budh-ka-rashi-parivartan-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Vakri Budh 2022 : उल्टी चाल पड़ेगी भारी! भ्रमित हो सकती है बुद्धि, सभी होंगे प्रभावित

नई दिल्ली। बुधवार को शुक्र के Vakri Budh 2022 अस्त होने के बाद अब बहुत ही जल्द एक और ग्रह वक्री होने वाला है। जी हां 16 जनवरी को बुद्धि, विद्या के कारक बुध अपनी ही राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चलने वाले हैं। अभी तक धनु राशि में चल रहे बुध इसी ग्रह में उल्टी चाल चलने लगेंगे। 4 फरवरी तक इसी स्थिति में रहेंगे।

Advertisment

वक्री होेने पर चाल हो जाती है उल्टी —
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार बुध ग्रह आज से करीब 10 दिन बाद यानि 16 जनवरी को वक्री हो जाएंगे। वक्री होने पर कोई भी ग्रह अपनी ही राशि में उल्टी चाल चलने लगता है। वक्री होने पर ग्रह उत्पाद मचाने लगता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसके अलावा देश के साथ—साथ मौसम पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

आपके किस भाव में हैं बुध —

पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुध आठवें, चौथे और बारहवें भाव में होता है। साथ ही साथ जिन्हें नीच के बुध हैं उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है। इसके ​अलावा धनु राशि में गोचर करने पर यह इस राशि के लिए शुभ रहेगा। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

यह रहे बुध के लक्षण —

बुध ग्रह के कमजोर होने पर जातक को उस क्षेत्र से जुड़ी परेशानियां घेरने लगती हैं। बेवजह नुकसान और समस्‍याएं झेलनी पड़ती हैं। व्‍यक्ति की आदतें भी ग्रहों के असर से प्रभावित होती हैं। उसके मुताबिक वह ग्रह कमजोर या मजबूत होता है। साथ ही उसका असर उसके जीवन पर भी साफ नजर आता है।

Advertisment

कमजोर बुध के संकेत — 

  • बुध ग्रह बुद्धिमत्‍ता, वाणी, सौंदर्य, धन का कारक ग्रह है। लिहाजा आपकी जिंदगी में अचानक पैसों की तंगी हो जाए और आप कर्ज के बोझ से दबने लगें तो मान लीजिए कि आपका बुध ग्रह कमजोर हो रहा है।
  • अचानक मान हानि होने के साथ—साथ लोग आपका सम्‍मान बंद कर दें, बुध की कमजोरी के संकेत है।
  • आत्‍मविश्‍वास कम होना, खुद की बुद्धिमत्‍ता और निर्णयों पर संदेह करना।
  • महिला रिश्‍तेदारों जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि से रिश्‍ते खराब होना।
  • दुर्बल होते जाना, जातक का तेज खत्‍म होना, चेहरा उतरा हुआ दिखने लगना।
  • बोलने और सुनने से जुड़े अंगों में समस्‍या।
  • दुर्बल बुध व्‍यापार में भी नुकसान कराता है।

ऐसे कर सकते हैं बुध को मजबूत —

बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग की चीजों का उपयोग करें। साथ ही उनका दान भी करें। जैसे- हरी मूंग, पालक, हरे रंग के शरबत का दान करें। सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां भेंट करें। खीरा, हरी सब्जियां, फल खाएं। हरे रंग के कपड़े पहनें।

यह भी पढ़ें : Budh Ka Gochar 2022 : ग्रहों का युवराज ग्रह बुध, नए साल में मचाएगा धमाल, देखें कब—कब बदलेगी इनकी चाल

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

vakri budh 2022 shani gochar 2022 rashifal 2022 Pradesh MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP guru gochar 2021 to 2022 Guru Gochar 2021 gochar 2021 gochar dharmik khabren Breaking Hindi dharam news chamtkar jyotish ka budh ka vrischik rashi gochar 2021 budh ka vakri gochar 2021 budh ka tula rashi gochar 2021 budh ka tula me gochar budh ka rashi parivartan budh ka gochar november 2021 Budh Ka Gochar 2021 budh ka gochar budh gochar fal Budh Gochar 2021 budh gochar bansal tag bansal news today bansal mp news today Aaj ka rashifal 2022 shani gochar 2022 ka rashifal in hindi "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें