Advertisment

Vaginal Infections : बार-बार हो रहा है वेजाइनल इंफेक्शन, न करें नजरअंदाज

Vaginal Infections : बार-बार हो रहा है वेजाइनल इंफेक्शन, न करें नजरअंदाज vaginal-infections-vaginal-infection-is-happening-again-and-again-do-not-ignore-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Vaginal Infections : बार-बार हो रहा है वेजाइनल इंफेक्शन, न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली। Vaginal Infections अक्सर महिलाओं Women को कई बार ऐसी समस्याएं आती हैं। Health News जिन्हें वे नजर अंदाज कर देती हैं और इन्हीं समस्याओं में से एक है वेजाइनल इंफेक्शन। Life Styleजी हां यदि आप भी कुछ इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको इसे लेकर अलर्ट हो जाना चाहिए। ये दिखने में तो आम परेशानी नजर आती है लेकिन इसके परिणाम गंभीर हो सकते है। चलिए जानते हैं विजाइनल इंफेक्शन Vaginal Infections के कारण और बचाव के तरीके।

Advertisment

When to Use Curd : क्या आप भी करते हैं दही का सेवन, तो पढ़ लें ये खबर, किसे नहीं खाना चाहिए दही

वेजाइनल इंफेक्शन के लक्षण — Vaginal Infections symtoms 

  • वेजाइनल इन्फेक्शन होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
  • इस दौरान जरूरत से ज्यादा ड्राइनेस, खराब डिस्चार्ज, वेजाइनल बदबू, खराब ब्लड निकलना, खुजली या जलन होती है।
  • कई बार वेजाइनल इन्फेक्शन के कारण बुखार और गले में दर्दकी समस्या भी होती है। आपको बता दें कुछ मामलों में तो ये अपने—आप ठीक हो जाता है तो कुछ मामलों में इसे ठीक होने में कई हफ्ते लग जाते हैं। पर क्या आपने नोटिस किया है कि एक बार अगर वेजाइनल इन्फेक्शन हो जाए तो ये बार-बार होता रहता है?

Gold Testing Tips : सोना असली है या नकली? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें पहचान, ये हैं टेस्ट के तरीके

Advertisment

बार—बार क्यों होता है वेजाइनल इंफेक्शन Vaginal Infections 

स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुसार चलिए जानते हैं इसके बचाव के तरीके क्या हैं। साथ ही यह भी जानें बार—बार इसके होने का कारण क्या है। जब व्यक्ति की वेजाइना में बार—बार इंफेक्शन होता है तो इसका मुख्य कारण आपकी वेजाइना का PH लेवल खराब होना होता है। दरअसल जब किसी कारणवश शरीर में डिसबैलेंस होता है तो आपकी वेजाइना का गुड बैक्टीरिया कम हो जाता है। आंतों की तरह वेजाइना को भी गुड बैक्टीरिया की जरूरत होती है जिससे इसका नेचुरल प्रोसेस चलता रहे।

Black and Green Grapes Benefits : गर्मियों में अंगूर खाने वाले पढ़ लें ये खबर!

आखिर किन कारणों से बढ़ सकता है वेजाइनल इन्फेक्शन? Vaginal Infections Reasion 

Advertisment
  • वेजानइल इंफेक्शन के बाहरी कारण भी हो सकते हैं। जैसे एक्सटर्नल इन्फेक्शन जहां किसी बाहरी वस्तु के कारण ये बीमारी हुई हो।
  • यदि महिलाएं जरूरत से ज्यादा शक्करखाती हैं तो उस कंडीशन में भी ये इंफेक्शन हो जाता है।
  • अक्सर महिलाएं पीरियड्स के दौरान कई बार ऐसे प्रोडक्स यूज करती हैं जो उनकी स्किन को सूट नहीं करता। इससे भी इंफेक्शन हो जाता है।
  • सिंथेटिक पैंटी का यूज भी इस इंफेक्शन को बढ़ा सकता है। इसलिए जहां तक संभवन हो कॉटन के अंडर गारमेंट्स का उपयोग करें। पैंटी के लिए हमेशा ऐसे कपड़े का चुनाव करें जिससे स्किन सांस ले सके।
  • इस दौरान जरूरी है कि सही इंटिमेट हाइजीन को फॉलो किया जाए।
  • हाइजीन इशूज पार्टनर की वजह से भी हो सकता है।
  • इसके अलावा मास्टरबेशन के दौरान उंगलियों से भी ये समस्या पैदा हो जाती है।
  • सेक्सुअल टॉयज भी इसका कारण हो सकते हैं।
  • आपको बता दें आपका असंतुलित खान—पानभी इसकी वजह बन सकता है। हमेशा अनहेल्दी खाने से भी आपको इस तरह की परेशानी हो सकती है।
  • मानसिक तनाव के कारण या ज्यादा स्ट्रेस इसका कारण बन सकता है।
  • अगर आप जरूरत से ज्यादा वेजाइनल क्लीनिंग करते हैं तो भी ये समस्या पैदा हो जाती है। चिकित्सकों के अनुसार वेजाइना सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है। जरूरत से ज्यादा इसमें बाहरी प्रोडक्ट्स का यूज करके साफ करना इसके नेचुरल बैरियर खराब करने का कारण बन सकता है।

वेजाइनल इन्फेक्शन से बचने के तरीके — Vaginal Infections Remedies 

  • वेजाइनल इंफेक्शन होने पर गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लें। ये किसी बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकती है।
  • कई बार बॉडी का शुगर लेवल से वेजाइनल इन्फेक्शन का कारण होता है। ऐसे में एक बार अपना ब्लड शुगर लेबल जरूर चेक कराएं।
  • अगर आप हाइजीन वॉश का उपयोग करते हैं। तो इसे तुरंत बंद कर दें।
  • डिस्चार्ज के लिए पैंटी लाइनर, सॉफ्ट कॉटन पैटी का उपयोग किया जा सकता है।
  • प्लास्टिक कवर वाले पैड्स का उपयोग करने से बचें।
  • अगर फिजिकल रिलेशन बना रही हैं तो उस दौरान हाइजीन का ध्यान जरूर रखें।
  • आप अगर सेक्स टॉयज का उपयोग करते है। तो उन्हें उपयोग करने के पहले अच्छी तरह साफ कर लें।
  • समस्या बढ़ने पर अपने डॉक्टर से सलाह ले लें। साथ ही जरूरी ट्रीटमेंट जरूर भी अपनाएं।
  • अगर आप तनाव में हैं तो इसे कम करने की कोशिश करें।
  • अपनी बिजी लाइफ में से समय निकालकर फिजिकल एक्सरसाइज पर जरूर ध्यान दें। आधा घंटे के लिए किसी भी तरह का वर्कआउट जरूर करें।

Spinach Boiled Water : इन पांच बीमारियों के लिए रामबाण हैं उबली पालक का पानी! ये है बनाने का सही तरीका

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

health Life style Vaginal Infections : womens
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें