Advertisment

Varanasi Nagar Nigam: वाराणसी नगर निगम ने माफ किया जलकर का 64 करोड़ रुपये सरचार्ज, जानें कैसे मिलेगा छूट का फायदा

(रिपोर्टर - अभिषेक सिंह) वाराणसी में शहर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। नगर निगम ने जलकर का 64 करोड़ रुपये सरचार्ज माफ कर दिया है। इस फैसले से लाखों परिवारों को सीधा फायदा होगा।

author-image
Rahul Garhwal
Varanasi Nagar Nigam Jalkar surcharge 64 crore Maaf hindi news

Varanasi Nagar Nigam: वाराणसी ​नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी सहूलियत देते हुए आवासीय और मिक्स भवनों के जलकर पर लगने वाले 64 करोड़ रुपये के सरचार्ज को पूरी तरह माफ कर दिया है। कार्यकारिणी और सदन के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने इस फैसले को लागू कर दिया है। निगम संशोधित बिल आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।

Advertisment

किसे मिलेगा फायदा

जो भवन स्वामी आगामी 31 मार्च तक अपना टैक्स जमा करेंगे, उन्हें ही इस छूट का सीधा फायदा मिलेगा। ​नगर निगम प्रशासन के इस फैसले से लाखों परिवारों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ मिलेगा। नगरीय सीमा में करीब 2.33 लाख भवनों में पानी का कनेक्शन है। अब तक इन पर भारी-भरकम सरचार्ज बकाया था, जिसे अब शून्य कर दिया गया है।

मैन्युअली बिल जमा करने में आसानी

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि डिजिटल माध्यम के साथ-साथ आम जनता की सुविधा के लिए संशोधित बिलों की हार्ड कॉपी भी दो दिनों के भीतर जोनल कार्यालयों को भेज दी जाएगी। इससे उन लोगों को आसानी होगी जो मैन्युअली बिल जमा करना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:यूपी सरकार का प्रॉपर्टी खरीद पर बड़ा फैसला, अब बिना पैन कार्ड के नहीं होगी रजिस्ट्री

Advertisment

2.33 लाख घरों में पानी का कनेक्शन

नगरीय सीमा में कुल 2 लाख 32 हजार 683 भवन गृहकर के दायरे में हैं। इसमें 6200 वाणिज्यिक और 17000 अर्द्ध वाणिज्यिक भवन भी शामिल हैं। वहीं जलकल विभाग के मुताबिक 2.33 लाख भवनों में पानी का कनेक्शन है। ​वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निगम ने 225.5 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: सिविल सेवाओं में पहले से कार्यरत अफसरों के लिए कड़े नियम, आवेदन प्रक्रिया में 14 बड़े बदलाव, IAS–IPS को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन

टैक्स वसूली में वाराणसी नगर निगम आगे

अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा भवन स्वामियों ने 124 करोड़ रुपये का टैक्स जमा कर चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 55.37 प्रतिशत है। खास बात यह है कि रामनगर जोन अपने निर्धारित लक्ष्य 0.48 करोड़ के सापेक्ष 137.46 प्रतिशत की वसूली की है। जबकि भेलूपुर 72.64 प्रतिशत वसूली के साथ बड़े जोनों में सबसे आगे है।​ 70.38 प्रतिशत की वसूली कर वरुणापार जोन दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इसी प्रकार ​दशाश्वमेध जोन में 63.68 प्रतिशत की वसूली हुई है।

Advertisment
Varanasi Nagar Nigam Decision
Advertisment
चैनल से जुड़ें