Advertisment

Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत, बीमा कवर बढ़ाकर 10 लाख रुपये हुआ, हेलीकॉप्टर सेवा में भी बदलाव

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए बीमा कवर 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, हेलीकॉप्टर सेवा और पर्यावरण से जुड़े अहम फैसले भी लिए गए।

author-image
Shaurya Verma
_vaishno devi shrine board insurance cover 10 lakh ticket helicopter booking hotel booking hindi news zxc

Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है। बोर्ड की बैठक में तीर्थयात्रियों के बीमा कवर को दोगुना कर 10 लाख रुपए प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे जहां इंफ्रास्टक्चर, हेलीकॉप्टर सेवा और पर्यावरण से जुड़े अहम फैसले भी लिए गए है। 

Advertisment

श्राइन बोर्ड की बैठक में अहम फैसला

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियोंके बीमा कवर को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए प्रति व्य़क्ति करने का फैसला लिया है। ये निर्णय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में लिया गया। बीमा राशि दोगुनी होने से आपात स्थिति में श्रद्धालुओं और उनके परिवारों को अधिक आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।  vaishno devi helicopter booking

25 एजेंडा बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

बोर्ड प्रवक्ता के अनुसार, बैठन में कार्रवाइयों की समीक्षा की गई और उन्हें स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही बोर्ड की कार्यप्रणाली को मजबूत करने और तीर्थयात्रा सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कुल 25 एजेंडा प्वाइंट्स पर फैसले लिए गए।   Vaishno Devi Yatra Insurance Cover

यात्रा मार्ग और निर्माण कार्यों की समीक्षा

बैठक में भवन (मंदिक परिसर) में नए निकास मार्ग निर्माण, सांझीछत से भवन तक यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण, ढ़लन स्थिरीकरण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई है। इसके अलावा कटरा स्थित श्री शंकराचार्य मंदिर और उससे जुड़ी सुविधाओं के निर्माण तथा जम्मू के चैतन्य आश्रम में दिव्यांगजनों के लिए स्कूल निर्माण कार्य पर विचार किया गया।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - PNB Apprenticeship Recruitment 2026: ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका ! PNB में 5138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

हेलीकॉप्टर सेवाओं और हेलीपैड पर निर्णय

श्राइन बोर्ड ने गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करते हुए सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। हट्ट गांव में नवनिर्मित हेलीपैड को लेकर बोर्ड ने निर्णय लिया कि संशोधित MOU (Memorandum of Understanding) पर साइन के बाद तीर्थयात्रा के जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए श्री शिव खोरी श्राइन बोर्ड को श्राइन अधिनियम के तहत एकमुश्त वित्तीय अनुदान किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों तीर्थस्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं एक ही हेलीपैड से संचालित की जाएंगी। 

ये भी पढ़ें - UP Budget 2026: विधानसभा में विपक्ष के हंगामें के बीच गवर्नर का भाषण, गो-बैक.. गो-बैक के नारे लगाए

Advertisment

पर्यावरण और स्वच्छता पर विशेष जोर 

बैठक के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड को कटरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्वच्छटा और हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए तीर्थ क्षेत्र के संतुलित विरास पर जोर दिया।  

ये भी पढ़ें - RSS Chief Mohan Bhagwat: 'पद छोड़ने के लिए तैयार हूं', संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

यात्रियों के लिए नई पहल

बैठक के दौरान तीर्थयात्रियों के बीच मुफ्त वितरण के लिए ड्राई फ्रूट्स और पवित्र पिंडियों को दर्शाने वाला विशेष रूप से उकेरा गया स्मृति सिक्का भी लॉन्च किया गया। इसे श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक स्मारक के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिए अहम टिप्स, बोले- पहले निडर बनो फिर लीडर बनोगे

vaishno devi vaishno devi helicopter booking Vaishno Devi Yatra Insurance Cover
Advertisment
चैनल से जुड़ें