Advertisment

Holi 2026 Holiday: होली अवकाश पर असमंजस, तीन मार्च को खुलेंगे या बंद रहेंगे यूपी के स्कूल?

यूपी में होली को लेकर स्कूलों की छुट्टी पर संशय बना हुआ है। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली का अवकाश है, लेकिन तीन मार्च को स्कूल खुले हैं। शिक्षक संगठन इस दिन भी छुट्टी की मांग कर रहे हैं।

author-image
Shaurya Verma
Uttar Pradesh holi school holiday 3 march holiday confusion hindi news zxc

Holi 2026 Holiday: उत्तर प्रदेश में होली को लेकर इस बार स्कूलों की छुट्टी पर संशय बना हुआ है। दो मार्च को होलिका दहन है और 4 मार्च को होली का अवकाश है। लेकिन क्य़ा 3 मार्च को खुले हैं या बंद हैं ? हालांकि प्रदेश में स्कूलों में शिक्षक संगठन इस दिन की भी छुट्टी की मांग कर रहें हैं। 

Advertisment

परिषदीय स्कूलों की छुट्टियों पर सवाल

प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में दो मार्च सोमवार को होलिका दहन और 4 मार्च बुधवार को होली का रंग खेलने के चलते छुट्टी घोषित की गई है। लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद के वार्षिक कैलेंडर में 3 मार्च मंगलवार को स्कूल खुले रहने का प्रावधान किया गया है। इसी एक दिन को लेकर अब सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति बनी हुई है।  UP Holi school holiday 

शिक्षक संगठनों की आपत्ति

3 मार्च को स्कूल खोले जाने के फैसले पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश BTC शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस दिन भी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि 28 फरवरी के शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद शिक्षक दूर-दराज अपने गृह जनपदों में चले जाएंगे। ऐसे में उन्हें 3 मार्च को दोबारा लौटने में दिक्कत होगी, जबकि कई इलाकों में उस दिन भी होली का रंग चल रहा होगा।  Holi 2026 school vacation UP

होलिका दहन की तिथि को लेकर भ्रम

इस साल होलिका दहन को लेकर लोगों में Confusion बना हुआ है। नववर्ष का पहला चंद्र ग्रहणऔर भद्र काल की वजह से लोग सही तिथि और मुहुर्त को लेकर ज्योतिषाचार्य से सलाह ले रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा रहित और प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को होलिका दहन सरवोत्तम माना जाता है। यदि भद्रा मध्य रात्रि से पहले समाप्त हो जाए, तो उसके बाद दहन किया जा सकता है, लेकिन भद्रा मुख में होलिका दहन वर्जित होता है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Holi Special Train List 2026: होली से पहले रेल यात्रियों को राहत, नई दिल्ली–गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन, देखें रूट और किराया

काशी पंचांग और अंग्रेजी कैलेंडर का फर्क

काशी पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 2 मार्च की शाम  05:18 बजे से शुरू होकर तीन मार्च की शाम 04:33 बजे तक रहेगी। भद्रा 2 मार्च की शाम से 3 मार्च की सुबह 04:56 बजे तक रहेगी।  ऐसी स्थिति में होलिका दहन रात 2:50 बजे से 02:02 बजे के बीच भद्रा पुच्छ में या भद्रा समाप्त होने के बाद किया जा सकता है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से ये तिथि 3 मार्च में प्रवेश कर जाएगी, जिससे लोगों की दुविधा और बढ़ गई है।  

ये भी पढ़ें - Avimukteshwaranand Shankaracharya Controversy: योगी होकर कैसे मुख्यमंत्री रह सकते हैं? सीएम योगी से अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा सवाल

Advertisment

चार मार्च को होगी रंगभरी होली

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार रंगभरी होली चार मार्च को ही मनाई जाएगी। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण भी रहेगा, जिसका सूतक काल सुबह 09:20 बजे से शाम 06:46 बजे तक माना गया है। वैदिक द्रिक पंचांग के अनुसार, तीन मार्च को प्रदोष काल में शाम 06:46 बजे से रात 08:36 बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है। इसी वजह से तीन मार्च की छुट्टी को लेकर फैसला अब शिक्षा विभाग के लिए अहम बन गया है। 

ये भी पढ़ें -  Prayagraj Suicide: 8 महीने पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक अंत, प्रेमिका से अनबन पर किशोर ने उठाया गलत कदम

ये भी पढ़ें - Holi Special Train: गोरखपुर रूट से दिल्ली के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, जानिए डेट और पूरा शेड्यूल

Advertisment
Holi 2026 school vacation UP UP Holi school holiday Holi 2026 Holiday
Advertisment
चैनल से जुड़ें