/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/up-weather-update-march-2026-heatwave-lucknow-varanasi-agra-temperature-rise-hindi-zxc-2026-03-07-09-23-10.png)
UP Weather Udpate: उत्तर प्रदेश में मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लखनऊ, वाराणसी और आगरा समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश में गर्म और शुष्क बना मौसम
यूपी में 7 मार्च को मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में किसी बड़े स्तर पर बारिश या आंधी-तूफान की संभावना नहीं हैं। राज्य के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ है। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी गर्मी ज्यादा महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री ज्यादा दर्ज की जा रही है।
लखनऊ में तेज धूप और बढ़ता तापमान
राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन में तेज धूप और साफ आसमान के कारण लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास हो रहा है।
वाराणसी और आगरा में भी बढ़ी गर्मी
पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी तापमान तेजी से बढ़ा है। यहां अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्मी का असर कुछ ज्यादा महसूस किया जा रहा है। यहां अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे दिन के समय गर्म हवाओं का असर भी देखा जा रहा है। UP Weather update
गोरखपुर समेत पूर्वी जिलों का तापमान
गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम शांत है, लेकिन दिन के समय गर्मी और हल्की उमस लोगों को परेशान कर रही है।
प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से अधिक
मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। यह तापमान सामान्य से करीब 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जिससे मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी का असर बढ़ता नजर आ रहा है। up march heatwave
ये भी पढ़ें - आम आदमी को झटका: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, जानें कितने रुपये बढ़ी कीमत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़े
नहीं जारी हुआ बारिश या तूफान का अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल उत्तर प्रदेश में बारिश या आंधी-तूफान को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और यह 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें - Ambedkar Nagar Drunk Wife Kills Husband: होली पर पत्नी ने गटकाई शराब की बोतल, फिर पति के साथ जो किया... पढ़ें ये खबर
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में मौसम गर्म और शुष्क बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को दिन के समय तेज धूप से बचने के लिए टोपी, छाता, सनस्क्रीन (Sunscreen) और पर्याप्त पानी साथ रखने की सलाह दी गई है। साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच ज्यादा देर तक बाहर न रहने की सलाह दी गई है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us