उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, आगरा में कई ट्रेनें रद्द, कानपुर सबसे ठंडा

उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का असर तेज हो गया है। कानपुर में विजिबिलिटी 30 मीटर रही और तापमान 7.2°C तक गिरा। आगरा में कोहरे से ट्रेनें लेट व रद्द हुईं। मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

UP weather update dense fog train cancel kanpur agra hindi news zxc

रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव

UP Weather Update: देशभर में ठंड का कहर जारी है, कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अब प्रभावित होने लगा है । ऐसे में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में मंगलवार सुबह घने कोहरे ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया। जहाँ विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 30 मीटर के आसपास रह गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। ड्राइवरों को हेडलाइट्स जलाकर धीरे-धीरे चलना पड़ा और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। 

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पूरे प्रदेश में दूसरा सबसे कम तापमान रहा। अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दिन भर ठंड का एहसास बना रहा।  Uttar Pradesh fog alert

आगरा में भी सर्दी का सितम  

UP weather update dense fog train cancel kanpur agra hindi news zxc (1)
कोहरा ऐसा कि ट्रेन करनी पड़ी कैंसिल

उत्तर भारत में ठंड और कोहरा का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह ताजनगरी घनें और सफेद कोहरे की चादर में लिप्टी नजर आई। कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिला जिसकी वजह से कई ट्रेनें लेट हुईं। आगरा मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पहुंत रही है। इससे रेलयात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।   Dense Fog in UP 

Bondi Beach Shooting: सिडनी में आतंकी साजिद से बंदूक छीनने वाले अहमद ने कहा - ये कदम अंतरात्मा की आवाज पर उठाया, ट्रंप ने बताया बहादुर

आगरा रेल मंडल PRO ने दी जानकारी  

UP weather udpate
कई प्रमुख ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया

आगरा रेल मंडल PRO प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा से होशियार पुर जाने वाली ट्रेन फरवरी तक रद्द कर दी गई है। साथ ही कई प्रमुख ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। आगरा-लखनऊ, कोशी, दिल्ली पैसेंजर सहित कई पैसेंजर ट्रेनें को भी रद्द किया गया है। फिलहाल कोहरे से निपटने के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस, ट्रेनिंग और अन्य इंतजान किए जा रहे हैं।   Agra Train Cancel

आने वाले दिनों में ऐसा ही रहेगा मौसम 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं और नमी के कारण कोहरा और ठंड दोनों बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह का रहेगा। सुबह और शाम को घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में कभी-कभी धूप निकल सकती है। बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है, लेकिन नमी के कारण धुंध और स्मॉग की परत बनी रहेगी। कानपुर-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे और बिल्हौर क्षेत्र में कोहरा सबसे ज्यादा घना रहा, जहां सड़क पर 20-30 मीटर से आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। 

यह भी पढ़ें: UP New BJP President: पंकज चौधरी यूपी BJP के नए अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने किया ऐलान, सीएम योगी भी रहे मौजूद

ये जिले रहे सबसे प्रभावित

UP weather update dense fog train cancel kanpur agra hindi news zxc (2)
कानपुर दूसरे नंबर पर सबसे ठंडा शहर

प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों की बात करें तो इटावा टॉप पर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कानपुर 7.2 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और प्रयागराज भी ठंड से प्रभावित रहे। सोमवार को भी सुबह कोहरा छाया था, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने से कुछ राहत मिली थी। मंगलवार को हालांकि कोहरा देर तक बना रहा। 

मास्क पहनने की दी हिदायत  

UP weather Update
कानपुर में हवा की गुणवत्ता स्थिर पर मास्क पहनने की हिदायत

कानपुर की हवा की गुणवत्ता सुबह 8 बजे मध्यम स्तर पर रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 132 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। हवा की गति मात्र 9 किमी प्रति घंटा रही, जिससे धूलकण और नमी मिलकर स्मॉग बना रहे हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति में अस्थमा के मरीज, हृदय रोगी, फेफड़ों की समस्या वाले लोग, बच्चे और बुजुर्ग सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। मास्क पहनें और ज्यादा देर बाहर न रहें। 

ये भी पढें - Lok Adalat 2026 Dates: 2026 में कब-कब लगेगी लोक अदालत? जानिए पूरे साल का पूरा शेड्यूल और नियम

कानपुर के कई इलाकों में ठंड (Kanpur Weather) से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सड़कों किनारे अलाव जलाकर लोग खुद को गर्म कर रहे थे। ठंड और कोहरे के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग परेशान हैं। ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी है। 

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के मध्य तक ठंड और कोहरा इसी तरह बना रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। लोगों से अपील है कि गर्म कपड़े पहनें, हाइड्रेटेड रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कानपुर जैसे औद्योगिक शहर में कोहरे और प्रदूषण का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है।  

ये भी पढ़ें - Bijli Connection Fixed Charge: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क होगा फिक्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article