उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीत लहर का असर, 40 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल बंद और ट्रेन-फ्लाइट पर असर

उत्तर प्रदेश में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ही ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे और शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण स्कूलों का समय बदला गया है।

एडिट
up weather

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ही ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे और शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण स्कूलों का समय बदला गया है, कई जगह स्कूल बंद हैं और सड़क, रेल व हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रवेश करते ही उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर और गहरा गया है। शुक्रवार को राज्य के 65 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह के समय हालात इतने खराब रहे कि कई इलाकों में दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें - वाराणसी एयरपोर्ट: लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से 14 उड़ाने रद्द, इंडिगो की सबसे ज्यादा, देखें लिस्ट

40 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए पूर्वी यूपी, तराई क्षेत्र और पश्चिमी यूपी के 40 से अधिक जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही शीत लहर और अत्यधिक शीतदिवस की चेतावनी भी दी गई है। लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें - काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अहम पदों पर बदलाव, प्रोफेसर संदीप पोखरिया नए चीफ प्रॉक्टर नियुक्त

स्कूलों का समय बदला, कई जिलों में अवकाश

ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया है। बरेली मंडल में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 20 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। अन्य जिलों में भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन में बदलाव किया गया है। UP Weather 20 december

ये भी पढ़ें - यूपी पंचायत चुनाव 2026: मतदाता पुनरीक्षण में जुड़े 1.81 करोड़ नए वोटर, 1.41 करोड़ नाम हटे, नई सूची में बढ़े 40 लाख वोटर

सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात पर देखने को मिला। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। रेलवे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं, जबकि कुछ को रद करना पड़ा। हवाई सेवाएं भी इससे अछूती नहीं रहीं और कई उड़ानें रद की गईं।

ये भी पढ़ें - रेलवे के लगेज के नियम: ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं आप, जानें एसी-स्लीपर-जनरल में कितने वजन का बैग ले जाना फ्री

दृश्यता शून्य तक पहुंची

आगरा, बरेली, गोरखपुर और कुशीनगर जैसे जिलों में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बहराइच में 20 मीटर और अलीगढ़ व फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई। इससे आम लोगों के साथ-साथ दफ्तर जाने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article