/bansal-news/media/media_files/2026/01/05/up-weather-update-2026-01-05-10-01-24.jpg)
UP Weather Update 5 January 2026: प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी है। रविवार 4 जनवरी को कई जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया। कानपुर, इटावा, बाराबंकी और शाहजहांपुर में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की गई। बरेली और हरदोई में भी पारा करीब 5 डिग्री के आसपास रहा। 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं इटावा में 3.8 और बाराबंकी में 4.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन
रविवार को पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में जबरदस्त ठंड पड़ी। घने कोहरे के साथ चल रही ठंडी पछुआ हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। जिन इलाकों में धूप निकली, वहां भी ठंड से राहत नहीं मिली।
13 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 22 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने यानी कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को कानपुर और इटावा में आंशिक शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की और गिरावट होने की संभावना है।
इन जिलों में पारा 5 डिग्री के नीचे
प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों को कंपा रही है। रविवार को कानपुर, इटावा, बाराबंकी, शाहजहांपुर में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। बरेली, हरदोई में भी पारा पांच डिग्री के करीब दर्ज किया गया। 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इटावा में 3.8, बाराबंकी में 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 3 दिन और बढ़ेगी ठंड: मौसम सिस्टम कमजोर, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें