/bansal-news/media/media_files/2026/01/03/up-weather-update-2026-01-03-10-59-56.jpg)
up weather update
UP Weather Update Lucknow IMD Alert: तेज बर्फीली हवाओं का कहर अभी भी जारी है और हल्के कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। इससे वातावरण में नमी तेजी से बढ़ी है। न्यूनतम नमी का स्तर 30 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर दिन के तापमान पर पड़ा। 10 जनवरी से अब तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री या उससे ऊपर बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को इसमें करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
छह दिन बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे फिसलकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज होने के साथ कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। नजीबाबाद, अयोध्या और हरदोई में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
कोहरे का असर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोहरे का असर बना रहेगा, जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 19 जनवरी के आसपास कोहरा और घना होने की संभावना है, साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। अरब सागर से आने वाली नमी के कारण ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा के मुताबिक सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। तेज बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी और शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। 19 जनवरी तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, हापुड़, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आगरा, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया सहित कई जिले शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान
• उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
• हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कोई तीव्र परिवर्तन नहीं रहेगा।
उत्तर प्रदेश के लिए कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की चेतावनी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय
19 जनवरी तक कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
20 जनवरी तक कई/कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
21 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।
शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति
17 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में
17 और 18 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में
कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।
शीतलहर (Cold Wave)
– उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 17 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : MP का मौसम: मंदसौर में पारा 2.5 डिग्री, बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग, 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us