UP Weather Update 3 March: होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं फुहारें तो कहीं बढ़ेगी तपिश, जानें ताजा अपडेट

UP Weather Update 3 March: होली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में मौसम ने भी अपना रंग बदल दिया है। एक और जहां लोग रंगों की तैयारी में जुटे हैं, वहीं आसमान भी इस बार अलग अंदाज में नजर आ सकता है।

new poster 1

UP Weather Update 3 March: होली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में मौसम ने भी अपना रंग बदल दिया है। एक और जहां लोग रंगों की तैयारी में जुटे हैं, वहीं आसमान भी इस बार अलग अंदाज में नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च यानी होली के दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।  

पूर्वी यूपी में फुहारों की संभावना

जानकारी के अनुसार गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि यह तेज बारिश नहीं होगी, लेकिन होली के रंगों के बीच हल्की फुहारें मौसम को सुहाना बना सकती हैं। ग्रामीण इलाकों में किसानों के लिए भी यह बूंदाबांदी राहत भरी हो सकती है।

पश्चिमी और मध्य यूपी में बढ़ेगी गर्मी

उधर, दूसरी ओर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ता दिखाई देगा। मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़,  बरेली, कानपुर, सहारनपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर में धूप तेज हो सकती है, जिससे रंग खेलने वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक 5 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं  चलेंगी। मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा। बागपत और अमेठी समेत कुछ स्थानों पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी में सूरज के तीखे तेवर; ग्वालियर सबसे गर्म, 40°C के पार जाएगा पारा, रंगपंचमी पर बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

कहां कितना रहा पारा?

मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम तापमान अयोध्या में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही बहराइच में 12.4°C, फुरसतगंज 12.6°C, आजमगढ़ में 13.2°C, फतेहपुर में 14°C, मुजफ्फरनगर में 14°C, मेरठ में 16.3°C, बरेली में 15°C, लखनऊ में 14.6°C,  बनारस 15.5°C, सुबह-शाम हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर, रायपुर समेत पूरे प्रदेश में साफ रहेगा आसमान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article